विविध भारत

Weather Update: पहाड़ों पर आज बर्फबारी का अलर्ट, देश के चार से ज्यादा राज्यों में बारिश बढ़ा सकती है मुश्किल

Weather Update: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल समेत पहाड़ी इलाकों में सोमवार को Snowfall का अलर्ट तूफा बुरेवी गुजर जाने के बाद भी इन राज्यों में IMD ने जारी की बारिश की चेतावनी देश के मध्य इलाकों में सामान्य तापमान में हुआ इजाफा

3 min read
Dec 07, 2020
बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर में मौसम ( weather update ) लगातार सर्द हो रहा है। उत्तर भारत के कई इलाके इन दिनों सर्दी के सितम से जूझ रहे हैं। इस बीच भारती मौसम विभाग ( IMD ) की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में सोमवार को बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इस बर्फबारी ( Snowfall ) के साथ ही मैदानी इलाकों में एक बार फिर कंपा देने वाली ठंड बढ़ने के आसार हैं।

यही नहीं मौसम विभाग ने देश के चार से ज्यादा राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है। विभाग की मानें तो देश के दक्षिण राज्यों के तटीय इलाकों में बुरेवी तूफान (Burevi) आकर गुजर गया है, बावजूद इसके कुछ इलाकों में बारिश मुश्किल बढ़ा सकती है।

आईएमडी ने सोमवार को उत्‍तर भारत के ऊंचे स्‍थानों पर बर्फबारी और दक्षिण के कुछ राज्‍यों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और लद्दाख के कई हिस्‍सों में सोमवार को बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर रविवार को हल्की बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं को बढ़ा दिया। जबकि घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बदरीनाथ और केदारनाथ समेत गंगोत्री के इलाकों में भी विभाग की ओर से सोमवार को बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर हल्की से बूंदाबांदी से भी ठंड में इजाफा होगा।

ऐसे लुढ़केगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानों की ओर बर्फीली हवा बहने से तापमान में गिरावट आएगी।

दक्षिण राज्यों में बरसेंगे बदरा
चक्रवाती तूफान बुरेवी के गुजर जाने के बाद भी देश के दक्षिण राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके तहत तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप के कई हिस्‍सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

एमपी में बढ़ा तापमान
एक तरफ जहां पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है, वहीं देश के मध्य इलाकों में तापमान में इजाफा हो रहा है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिसंबर का पहला सप्ताह कमोबेश गर्म ही रहा। विभाग के मुताबिक प्रदेश में दिन का तापमान पश्चिमी विक्षोम के कारण बढ़ा है।

मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में इस सप्ताह औसतन दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित 21 जिलों में शनिवार एवं रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

उत्तर भारत के इन राज्यों बदला मौसम
आईएमडी के मुताबिक उत्तर भारत के दो राज्यों पंजाब और हरियाणा में भी मौसम थोड़ा बदलाव महसूस किया गया है। दिसंबर के शुरुआत दिनों में हरियाणा के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है। यानी इन इलाकों में सर्दी का सितम ना के बराबर ही रहा।

इनमें अंबाला और करनाल प्रमुख रूप से शामिल रहे जहां क्रमशः 11.9 और 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम सामान्य तापमान से अधिक रहा।

दिल्ली में चलेंगे तेज हवाएं, प्रदूषण कम होने के आसार
राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद आईएमडी ने जताई है। दरअसल रविवार को वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिन में राजधानी में तेज हवाएं चल सकती हैं, ऐसे में यहां वायु प्रदूषण में सुधार होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

Published on:
07 Dec 2020 07:52 am
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा