विविध भारत

Weather update : दिल्ली में छाया घना कोहरा, 3 से 5 फरवरी के बीच हो सकती है बारिश

कोहरे की वजह से विजिबिलिटी रही कम। रविवार को तापमान चार डिग्री के नीचे पहुंची।

less than 1 minute read
weather update
आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में ठंड का प्रकोप जारी है। आज सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम रही। आज सुबह के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। सुबह का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा। आज अधिकतम तापमान आज 22 डिग्री के आस पास जाने का अनुमान है।

भारत मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार को पिछले कुछ दिनों के मुकाबले ठंड ज्यादा है। विभागीय बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है और इस दौरान शीतलहर जारी रहेगी।

हल्की बारिश की संभावना

आईएमडी उत्तरी संभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया है कि दिल्ली में 3 फरवरी को रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। 5 फरवरी हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर चली थी। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को भी शीतलहर चली और तापमान चार डिग्री से नीचे चला गया।

Updated on:
31 Jan 2021 09:10 am
Published on:
31 Jan 2021 09:00 am