विविध भारत

मौसम विभाग की चेतावनी: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत इन राज्यों में चलेगी तेज आंधी, बारिश के भी आसार

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति) चल सकती है।
2 min read
untitled_5.png

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र के अनुसार, 31 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति) चल सकती है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण तथा गोवा, तेलंगाना और केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवा (30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) की संभावना है।

कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना

राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र ने अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना।

कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना

राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र के मुताबिक, पश्चिम राजस्थान के कुछ स्थानों पर आंधी, धूल भरी आंधी और तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार) चलने की संभावना है। असम तथा मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम,अरुणाचल प्रदेश तथा केरल और माहे के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना।

मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह

पूर्वमध्य, उत्तरपश्चिम दक्षिणपश्चिम अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र तथा केरल तट से दूर दक्षिणपूर्व अरब सागर में तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति) चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है। 1 जून को पंजाब तथा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति) के साथ आंधी चलने की बहुत अधिक संभावना है।

कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और केरल के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति) चलने की संभावना और हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना।

Updated on:
30 May 2021 10:13 pm
Published on:
30 May 2021 10:11 pm
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य