विविध भारत

Weather Forecast: Monsoon ने कई राज्यों में पकड़ी रफ्तार, जानें अगले पांच दिन मौसम का हाल

Weather Update देशभर में लगातार बदल रहा है मौसम का मिजाज IMD ने अगले पांच दिन में देश के कई राज्यों में जारी किया Heavy Rainfall Alert Bihar Flood से बुरा हाल, Bhagalpur में तेज बारिश के बीच गिरी स्कूल की बिल्डिंग

2 min read
लगातार बदल रहा है मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर में लगातार मौसम अपना मिजाज ( weather update ) बदल रहा है। कई राज्यों में अब तक मानसून ( Monsoon in India ) ने अपनी जोरदार आमद से परेशानी बढ़ा दी है तो कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में भारी बारिश से मुश्किलें बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक 29 जुलाई तक देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा।

आपको बता दें कि कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश ( Rainfall Alert ) के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं असम और बिहार में तो हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में देश के 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

25 जुलाई को बारिश
मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 25 जुलाई को देश के 12 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

इनमें पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ, बिहार, झारखंड, ओड़िसा, अरुणाचल, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तेलांगना, तमिलनाडु, कर्नाटक में बारिश अपना जोरदार दस्तक दे सकती है। वहीं बिहार में बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

26 को ऐसा रहे मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक 26 जुलाई को मानसून कई राज्यों में सक्रिय रहेगा। इनमें उप-हिमालयी पश्चिम में बढ़ने की संभावना है। रविवार बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है।

27 जुलाई को मानसून का हाल
सोमवार यानी 27 जुलाई को मानसून की बात करें तो देश के उत्तर भारत के इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा , पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

पहाड़ों पर 26 से 28 मेहरबान रहेगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर मानसून 26 से 28 जुलाई मेहरबान रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश होने की बहुत अधिक संभावना है।

29 जुलाई को पूर्वोत्तर में बरसेंगे बदरा
बुधवार यानी 29 जुलाई को बारिश एक बार फिर पूर्वोत्तर राज्यों को जमकर भिगो सकती है। इस दौरान नागालैंड, मणिपुर में भारी बारिश देखने की चेतावनी जारी की गई है। इसी अवधि के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की उम्मीद है।

बाढ़ से बेहाल बिहार
बिहार में बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है। भागलपुर लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से नवगछिया में एक हाई स्कूल की बिल्डिंग ढह गई हैं। कुदरत के इस प्रकोप का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आसानी से देखा जा सकता है किस तरह स्कूल का भवन ढह गया है।

मुंबई में बारिश से जल जमाव ने किया परेशान
मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन पर बुरा असर डाला है। यहां कई रास्तों पर जल भराव से परेशानी खड़ी हो गई है।

Published on:
24 Jul 2020 05:50 pm
Also Read
View All
SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें