विविध भारत

मौसम विभाग की चेतावनीः 15 राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी भारी बारिश

Weather Update Today कई राज्यों में दिखेगा Monsoon का असर पहाड़ी इलाकों में भी जारी हुआ Heavy Rainfall alert तेजी से गिरेगा तापमान

2 min read
Orange alert of rain in Vindhya, heavy rain may occur today

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने अपने ताजा बुलेटिन में मौसम को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट ( Heavy Rainfall ) जारी किया है। आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में इन दिनों जोरदार बारिश के चलते हालात बेहाल हो गए हैं। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक कई इलाकों में मौसम ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठ रहे निम्न दबाव के चलते देश के कुछ इलाकों में काफी अधिक बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से बड़ा अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक विदर्भ, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडीशा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, कर्नाटक के तटीय इलाके और केरल में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

देश के तटीय इलाकों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडीशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

ऐसे में इन इलाकों में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

अगले 24 घंटों में इन राज्यों पर मेहरबान रहेगा मानसून

यहां हो सकती है बारिश सौराष्ट्र, कच्छ, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य में जोरदार बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार, असम और मेघालय में भी बारिश आने की संभावना है।

Published on:
07 Sept 2019 01:25 pm
Also Read
View All
Huge road accident: अंबिकापुर में तेज रफ्तार का कहर, 22 घंटे में 9 लोगों की मौत, पति-पत्नी और बेटा भी शामिल

Rape and murder case: युकां की राष्ट्रीय सचिव बोलीं- दिल्ली जैसे निर्भया कांड पर भाजपा महिला शक्ति की चुप्पी बेहद गंभीर

Car accident: ट्रक की टक्कर से कार सवार एजीएम की मौत, पत्नी से फोन पर बोला- मुझे जल्दी अस्पताल में भर्ती करवाओ

Chhattisgarh DGP: Video: डीजीपी बोले- अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का समूह सक्रिय नहीं, गांवों में छिपे हैं इक्का-दुक्का, ड्रग्स को लेकर ये कहा

Attachment canceled: अस्पतालों से अटैचमेंट समाप्त करने के आदेश का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया विरोध, कही ये बातें

अगली खबर