विविध भारत

West Bengal : बुजुर्ग महिला के निधन पर अमित शाह ने जताया दुख, कहा – TMC के गुंडों ने की थी बेरहमी से पिटाई

अमित शाह ने अपने ट्विट में कहा है कि अब पश्चिम बंगाल हिंसामुक्त भारत और महिलाओं के लिए सुरक्षित राज्य की लड़ाई लड़ेगा।
less than 1 minute read
amit shah
टीएमसी के गुंडों ने की थी बुजुर्ग महिला की पिटाई।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के बीच भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की 85 वर्षीय मां के निधन के बाद वहां की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बीजेपी के नेताओं ने इस मुद्दे को जोर—शोर से उठाना शुरू कर दिया है। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विट कर कहा है कि बंगाल की बेटी शोवा मजुमदार जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं।

उन्होंने अपने ट्विट में सख्त नाराजगी जताते हुए कहा है कि मृतक बुजुर्ग महिला बीजेपी कार्यकर्ता की मां थी और टीएमसी के गुंडों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की थी।

ममता दीदी की बढ़ी मुसीबत

अमित शाह ने अपने ट्विट में बताया है कि उनके परिवार का दर्द और घाव लंबे समय तक ममता दीदी को परेशान करेगा। अब पश्चिम बंगाल हिंसामुक्त भारत के लिए लड़ेगा। बंगाल हमारी बहनों और माताओं के लिए एक सुरक्षित राज्य की लड़ाई लड़ेगा।

बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप TMC पर

बता दें कि एक माह पहले पश्चिम बंगाल उत्तर 24 परगना जिले के निमता इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से शोवा मजुमदार की पिटाई की थी। टीएमसी कार्यकर्ताओं की पिटाई से वह उबर नहीं पाईं। इस घटना के एक महीने बाद आज बीजेपी कार्यकर्ता की 85 वर्षीय मां शोवा ने दम तोड़ दिया।

Updated on:
29 Mar 2021 12:45 pm
Published on:
29 Mar 2021 12:39 pm
Also Read
View All
Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया