विविध भारत

West Bengal Assembly Elections 2021 : राजनाथ सिंह बोले – ममता के राज में कोई सुरक्षित नहीं

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने लोगों के भरोसे को तोड़ा। अब यहां मां, माटी और मानुष में से कुछ भी सुरक्षित नहीं है।
less than 1 minute read
rajnath_singh
ममता ने बंगाल में अजीबोगरीब हालात पैदा कर दिया।

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 ( West Bengal Assembly Elections 2021 ) के पहले चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। बीजेपी के सभी प्रमुख नेता आज पश्चिम बंगाल में हैं। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जॉयपुर में एक चुनाव सभा में लोगों से कहा कि ममता दीदी ने दस साल पहले चुनाव लड़ते समय जनता को मां, माटी और मानुष की सुरक्षा का वादा किया था।

इस बीच 10 वर्ष गुजर गए। लोगों ने उन पर भरोसा किया। लेकिन आज बंगाल में न मां सुरक्षित है, न माटी और ना मानुष।

राजनाथ सिंह ने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल में अजीबोगरीब हालात पैदा कर दिया है। उनके भाषण में भी हिंसा होती है। समझ नहीं आता कि वो बंगाल को कहां ले गईं? आज सारा हिन्दुस्तान नई सदी को उत्साह के साथ जी रहा है। लेकिन हमारा ये बंगाल आज 19वीं शताब्दी में जी रहा है।

रक्षा मंत्री ने लोगों से कहा कि इससे पहले 35 वर्षों तक वामपंथियों की सरकार रही। उसके बाद 10 वर्षों से ममता दीदी की जो सरकार है। वामपंथी और टीएमसी के 45 वर्षों के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल इस स्थिति में पहुंचा है।उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि बंगाल की धरती पर अब कोई मां का लाल दुर्गा पूजा, काली पूजा और सरस्वती पूजा को रोक नहीं पाएगा।

Updated on:
25 Mar 2021 03:19 pm
Published on:
25 Mar 2021 03:06 pm