विविध भारत

Lockdown Extend: सीएम ममता बनर्जी ने 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का किया ऐलान, बकरीद पर दी छूट

West Bengal CM Mamata Banerjee ने किया ऐलान प्रदेश में 31 अगस्त तक बढ़ा सप्ताह में दो दिन वाला Lockdown, बकरीद के त्योहार पर दी राहत Coronavirus के बढ़ते खतरे के बीच ममता सरकार ने उठाया बड़ा कदम, विपक्ष ने साधा था निशाना
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2020, 5:46 PM IST
Lockdown Extended in West Bengal till 31 August
पश्चिम बंगाल में 31 अगस्त तक बढ़ा सप्ताह में दो दिन वाला लॉकडाउन

नई दिल्ली। देशभर में लगातार कोरोना वायरस ( coronavirus ) का खतरा बढ़ रहा है। अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 15 लाख के करीब पहुंच गई है। इस बीच पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) की ममता सरकार ( Mamata Govt ) ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( CM Mamata Banerjee ) ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। सीएम ने सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन ( Lockdown ) को 31 अगस्त तक बढ़ाने का ऐलान किया है।

दरअसल ममता सरकार ने 20 जुलाई को ही प्रदेश में सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन रखे जाने की घोषणा की थी। इसका व्यापक असर भी देखने को मिला। वहीं लगातार बढ़ रहे ने मामलों के चलते मुख्यमंत्री ने इस लॉकडाउन को पूरे अगस्त तक लागू रखने का ऐलान किया है।

त्योहार को लेकर दी गई छूट
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना संकट के बीच प्रदेश में एक बार फिर लॉकडाउन को एक्सटेंड करने का फैसला लिया है। यही वजह है कि सीएम ने सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन के फैसले को अब 31 अगस्त तक रखने का ऐलान किया है। हालांकि 1 अगस्त यानि शनिवार को बकरीद का त्योहार आ रहा है। ऐसे में सीएम ने त्योहार के दौरान लोगों को बाहर निकलने की छूट दे दी है।

इन तारीखों को रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऐलान के मुताबिक राज्य में 2 , 5, 8 , 9, 16, 17, 23, 24 और 31 अगस्त को पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा। जबकि 1 अगस्त को बकरीद होने की वजह से छूट दी गई है।

विपक्ष ने साधा था निशाना
दरअसल हाल में बीजेपी ने भी प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों और लॉकडाउन को लेकर ममता सरकार को घेरा था। सांसद अर्जुन सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री गुरुवार और शनिवार को पूरी तरह से लॉकडाउन किया है, लेकिन शुक्रवार को छूट दी है। सीएम लोगों की सुरक्षा और सेहत को देखते हुए नहीं बल्कि धर्म के आधार पर लॉकडाउन लागू कर रही हैं, लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है।

प्रदेश में 60 हजार के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 60 हजार के पार पहुंच चुकी है। जबकि 1400 से ज्यादा लोग इस घातक बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

Published on: