विविध भारत

West Bengal : नेताओं के संरक्षण में हुआ फरक्का परियोजना की जमीन पर अतिक्रमण – गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्र सरकार की भूमि पर कब्जा प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम। फरक्का परियोजना की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ ममता सरकार ने नहीं की कार्रवाई।

less than 1 minute read
फरक्का परियोजना की जमीन पर अतिक्रमण प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जारी सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ममता सरकार पर राजनीतिक संरक्षण में केंद्र सरकार की भूमि पर अतिक्रमण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि पश्चिम बंगाल में फरक्का परियोजना की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर राज्य सरकार के अधिकारियों से उन्होंने बातचीत की है।

पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत में इस बात का खुलासा हुआ है कि स्थानीय नेताओं के संरक्षण और राज्य सरकार के प्रशासनिक तंत्र की उदासीनता के चलते भारत सरकार के स्वामित्व की भूमि पर अवैध अतिक्रमण हुआ। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाए गए।

आक्रामक मोड में बीजेपी

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बीजेपी और टीएमसी के बीच राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप चरम पर है। खासकर बीजेपी जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के बाद से बीजेपी ममता सरकार के खिलाफ आक्रामक मोड में आ गई है। यही वजह है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव पहले सियासी पार्टियों में तोड़फोड़ का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है।

Updated on:
18 Dec 2020 04:55 pm
Published on:
18 Dec 2020 04:40 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत