
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में एक बड़ी घटना घटी है। मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में एक नाव नदी में पलट गई है, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, प्रशासन घटना की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, नाव में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
मुर्शिदाबाद में हादसा
बताया जा रहा है कि मुर्शिदाबाद में सोमवार को कुछ लोग नाव पर सवार नदी पार कर रहे थे। तभी अचानक नाव नदी में पलट गई। नाव में सवार चार लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि नाव में कितने लोग सवार थे। कितने लोग अभी लापता हैं। इन सब की छानबीन की जा रही है। वहीं, मृतक की भी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल, इस घटना की छानबीन की जा रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ? इस घटना में अभी ज्यादा जानकारी का इतंजार है।