विविध भारत

इस प्रदेश के सीएम ने कर दिया खुलासा, केंद्र ने बता दिया है कब आएगी कोरोना वैक्सीन

कोरोना वायरस वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में मुख्यमंत्री का खुलासा। केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने शुक्रवार को दी जानकारी। बताया- केंद्र सरकार के मुताबिक इस माह आ जाएगी कोरोना वैक्सीन।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2021, 1:42 AM IST
PM Modi announces COVID-19 Vaccine will be ready in few weeks
PM Modi announces COVID-19 Vaccine will be ready in few weeks

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए वैक्सीन लाने की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। केंद्र सरकार कुछ राज्यों में कोरोना टीकाकरण की तैयारी देखने के लिए ड्राई रन भी चला चुकी है। हालांकि अभी तक यह सुनिश्चित नहीं हो सका है कि भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन कब आएगी। लेकिन इन सबके बीच नए साल के दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने इस बात का खुलासा कर दिया कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी।

शुक्रवार को मीडिया से चर्चा के दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कोविड-19 वैक्सीन को इस महीने ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। सबसे पहले इसे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। टीकाकरण के लिए केरल पूरी तरह से तैयार है।

यानी केरल के सीएम की मानें तो केंद्र सरकार द्वारा राज्यों से की गई चर्चा के मुताबिक कोरोना की वैक्सीन इस माह ही राज्यों में टीकाकरण के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। अगर यह बात सच होती है, तो देेश के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी और टीके के इंतजार में बैठे करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी।

इस दौरान विजयन ने यह भी बताया कि आगामी 5 जनवरी से केरल में सिनेमा हॉल्स और थियेटर फिर से खोल दिए जाएंगे, हालांकि इनमें बैठक क्षमता को आधा ही रखा जाएगा। इसके साथ ही पूजा स्थलों पर सीमित संख्या के साथ श्रद्धालुओं को त्योहार मनाने की अनुमति होगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शुक्रवार को केरल में कोरोना के 4,991 नए मामले सामने आए, जबकि 5,153 लोग इससे रिकवर हुए और 23 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब एक्टिव केस की कुल संख्या 65,054 है।

इसके अलावा केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए ड्राई रन राज्य के चार जिलों में कल सुबह यानी 2 जनवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रदेश में COVID टीकाकरण के लिए अब तक 3.13 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है।

Updated on:
2 Jan 2021, 1:42 AM IST
Published on: