विविध भारत

WHO ने की भारत की तारीफ, कहा – कोरोना के खिलाफ सही समय पर लिया सख्त फैसला

भारत महामारी के खिलाफ अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन कर रहा है गरीब परिवारों की मदद सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों से कोरोना को नए क्षेत्रों में नहीं फैलने देने की अपील की
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2020, 6:08 PM IST
be80ceea-657e-49aa-94dc-d1569cc957fc.jpg

नई दिल्ली। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कोरोना को हराने के लिए देशवासियों से पहले की तरह प्रतिबद्धता के साथ सहभागी बने रहने की अपील की। पीएम मोदी के इस फैसले का विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सराहना की है। WHO ने भारत के इस निर्णय को सही समय पर लिया गया कठिन फैसला बताया है।

WHO की दक्षिण - पूर्व एशिया की निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि इस निर्णय के बावजूद यह कहना जल्दबाजी होगा कि इससे कोरोना मरीजों की संख्या व उसके विस्तार पर क्या फर्क पड़ेगा, लेकिन 6 सप्ताह तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का लाभ भारत को मिलेगा। इससे भारत सरकार को कोरोना को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

WHO दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि भारत कठिन चुनौतियों के बावजूद महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन कर रहा है। इस परीक्षा की घड़ी में सारा दारोमदार अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों पर टिका है। उन्होंने कहा कि यह समय वास्तव में वायरस को हराने के लिए सभी लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन 2.0 के को लेकर कहा कि मेरी सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए। दिहाड़ी मजदूरों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो रोज कमाते हैं, रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, वो मेरा परिवार हैं। इनके जीवन में आई मुश्किल को कम करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है।

Updated on:
14 Apr 2020, 6:08 PM IST
Published on: