विविध भारत

CAA पर विरोध के बीच पाकिस्तान से आई महिला को मिली भारत की नागरिकता

राजधानी दिल्ली समेत देशभर में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध पाकिस्तान की एक महिला को भारतीय नागरिकता मिलने की खबर आई PAK से गुजरात आई इस महिला को भारत की नागरिकता प्रदान की गई

less than 1 minute read

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देशभर में जहां नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में प्रदर्शन जारी है, वहीं पाकिस्तान की एक महिला को भारतीय नागरिकता मिलने की खबर आई है।

पाकिस्तान से गुजरात आई इस महिला को भारत की नागरिकता प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार हसीना बेन नाम की यह महिला पाकिस्तान से भारत आकर रहने लगी थी।

हसीना ने दो साल पहले भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया था।

आवश्यक दस्तावेजों और नियमावली के चलते अब हसीना को भारत की नागरिकता प्रदान की गई है।

दरअसल, मूलरूप से भारत की रहने वाली हसीना बेन 1999 में शादी के बाद पाकिस्तान चली गई थीं। शादी के कुछ साल बाद उसके पति का निधन हो गया, जिसके बाद हसीना ने भारत लौटने का फैसला किया।

इसके लिए दो साल पहले हसीना ने आवेदन करते हुए भारत की नागरिकता दिए जाने की मांग की।

भारत सरकार ने हसीना के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए उनको 18 दिसंबर, 2019 को नागरिकता प्रदान की है।

गौरतलब है कि हसीना बेन ने भारत की नागरिकता के लिए गुजरात स्थित द्वारका के जिलाधिकारी को चिठ्ठी लिखी थी।

जिसके बाद पूरी की गई प्रशासनिक कार्यवाही के बाद जिलाधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार मीणा की ओर से हसीना को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया।

ये भी पढ़ें

सीएए का विरोध : धारा 144 लगाने का मामला कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचा, कल होगी सुनवाई

Updated on:
19 Dec 2019 02:33 pm
Published on:
19 Dec 2019 02:06 pm
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश