विविध भारत

Earth Day 2021: क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस, जानिए इसका इतिहास

साल 1970 से प्रारम्भ हुए विश्व पृथ्वी दिवस को आज पूरी दुनिया के 192 से अधिक देशों के 1 अरब से अधिक लोग मनाते हैं।पृथ्वी दिवस के मौके पर खास छोटे बच्चों को स्कूलों में बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण के बारे में समझाया जाता है।

2 min read
World Earth Day 2021

नई दिल्ली। विश्वभर में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day 2021) मनाया जाता है। हर साल विश्व पृथ्वी दिवस पर कई प्रकार के कार्यक्रम धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर पर्यावरण और पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। पृथ्वी दिवस के मौके पर खास छोटे बच्चों को स्कूलों में बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण के बारे में समझाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस का विषय पर हर साल एक नई थीम रखी जाती है। आज आपको बताने जा रहे है कि पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है। आइए जानते है इसका इतिहास और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस
साल 1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 192 से अधिक देशों के 1 अरब से अधिक लोग मनाते हैं। साल 2021 में इसके 51 साल पूरे होने जा रहे है। पृथ्वी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक करना है। मौजूदा समय में ग्लेशियर पिघल रहे हैं, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है और प्रदूषण भी खूब बढ़ रहा है। इन सभी से पृथ्वी नष्ट हो रही है। ऐसी स्थति में पृथ्वी की गुणवत्ता, उर्वरकता और महत्ता को बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

पृथ्वी दिवस का इतिहास
अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson) ने पर्यावरण शिक्षा के रूप में इसी स्थापना की थी। जिसके बाद से पृथ्वी दिवस मनाने की प्रथा शुरू हुई। साल 1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 195 से अधिक देश मनाते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि अमेरिका में इस दिन को ट्री डे के रूप में जाना जाता है। इन्हें फादर ऑफ अर्थ डे कहा जाता है। यह दुनिया में सबसे बड़ा जन जागरूकता आंदोलन है। इसमें एक साथ 192 देशों के अरबों की संख्या में नागरिक हिस्सा लेते हैं। इन सभी लोगों ने पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प किया है। इस दिन नॉर्थ पोल में वसंत तो साउथ पोल में शरद मौसम रहता है।

विश्व पृथ्वी दिवस की थीम.......
— 2020 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम 'जलवायु कार्रवाई' था।
— 2019 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम 'अपनी प्रजातियों की रक्षा करें' था।
— 2018 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम 'प्लास्टिक प्रदूषण का अंत' था।
— 2017 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम 'पर्यावरण और जलवायु साक्षरता' था।
— 2016 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम 'धरती के लिए पेड़' था।
— 2015 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम 'जल अद्भुत विश्व' था।
— 2014 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम 'हरे शहर' था।
— 2013 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम 'जलवायु परिवर्तन का चेहरा' था।
— 2012 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम 'धरती को संगठित करना' था।
— 2011 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम 'वायु को साफ करें' था।
— 2010 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम 'कम करो' था।

Published on:
21 Apr 2021 03:38 pm
Also Read
View All