विविध भारत

World Environment Day : पीएम मोदी ने जैव विविधता को बचाने के लिए सभी से आगे आने की अपील की

सामूहिक रूप से वनस्पतियों और जीवों के लिए जो भी संभव हो पृथ्वी से साझा करें। हमें कुछ वैसा करना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण मिले। स्वच्छ पर्यावरण में ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित है।

2 min read
स्वच्छ पर्यावरण में ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित है।

नई दिल्ली। आज विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day ) है। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने ट्वीट कर देश नागरिकों को इसकी बधाई देते हुए ग्रह की जैव विविधता ( Bio-diversity ) को संरक्षित करने की अपील की है। जैव विविधता संरक्षण में योगदान देने के लिए सभी से आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की है।

#WorldEnvironmentDay के नाम से जारी इस ट्वीट में उन्होंने जैव विविधता के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए सभी से सामूहिक रूप से वनस्पतियों और जीवों के लिए जो भी संभव हो पृथ्वी से साझा करने को कहा है। ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हम बेहतर वातावरण ( Healthy Atmosphere ) दे सकें।

प्रकृति से तालमेल बैठाकर आगे बढ़ने पर दिया जोर

इससे पहले 31 मई को अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात ( Mann Ki Baat ) में कहा था कि मेरे प्यारे देशवासियों, 5 जून को पूरी दुनिया ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाएगी। इस साल की थीम है बायो डायवर्सिटी यानी जैव-विविधिता। वर्तमान परिस्थितियों में यह थीम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

लॉकडाउन ( Lockdown ) में जीवन की रफ्तार धीमी हुई है लेकिन इससे हमें अपने आसपास, प्रकृति की समृद्ध जैव-विविधता को देखने का अवसर भी मिला है। सालों बाद पक्षी की आवाज को लोग अपने घरों में सुन रहे हैं। नदियां सदा स्वच्छ रहें, पशु-पक्षियों को भी खुलकर जीने का हक मिले, आसमान भी साफ-सुथरा हो, इसके लिए हम प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीवन जीने की प्रेरणा ले सकते हैं।

पीएम मोदी ( pm modi ) ने लोगों से पानी बचाने की बात भी कही। उन्होंने कहा जल है तो जीवन है, जल है तो कल है, लेकिन जल के साथ हमारी जिम्मेदारी भी है। हमें बारिश की एक एक बूंद भी बचानी होगी। स्वच्छ पर्यावरण की जरूरत पर जोर देते हुए वो बोले, स्वच्छ पर्यावरण हमारे जीवन, बच्चों के भविष्य का विषय है। इसलिए, हमें व्यक्तिगत स्तर पर भी इसकी चिंता करनी होगी।

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सन 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 119 देशों ने भाग लिया था।

Updated on:
05 Jun 2020 12:34 pm
Published on:
05 Jun 2020 12:32 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश