विविध भारत

कोरोना से जंगः सड़कों पर उतरे यमराज और चित्रगुप्त, लोगों से बोले- बाहर निकले तो ले जाएंगे हम

Coronvirus से खतरे के बीच सड़कों पर आए यमराज और चित्रगुप्त लोगों को घर के बाहर ना निकलने की दी चेतावनी आंध्रप्रदेश पुलिस की अनूठी पहल
2 min read
Apr 01, 2020
yumraj and chitragupta
लॉकडाउन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सड़कों पर आए यमराज और चित्रगुप्त साथ खतरनाक कोरोना

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ( Central govt ) से लेकर राज्य सरकार तक हर कोई इस जानलेवा वायरस से निपटने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। यही वजह है कि देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन भी किया गया है। लॉकडाउन ( Lock Down ) का बुधवार को 8वां दिन है।

इस बीच लगातार राज्य सरकारें लोगों से घरों से बाहर ना निकलने के लिए कह रही हैं। इतना नहीं कई जगहों पर अलग-अलग तरीकों को लॉकाडाउन के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

ऐसा ही एक तरीका आंध्र प्रदेश ( Andhra Pradesh ) में लोगों को घर से बाहर ना निकालने के लिए निकाला गया है। यहां पुलिस ( Police ) की मदद के लिए सड़कों पर यमराज और चित्रगुप्त खुद कोरोना के साथ उतर आए और लोगों को घर के बाहर ना निकलने की हिदायत दे डाली।

आंध्र प्रदेश में लोगों को कोरोना वायरस पर जागरूक करने के लिए पुलिस अनोखे प्रयास करती दिख रही है। कर्नूल में कलाकारों की मदद से पुलिस एक ऐसा ही प्रयास करती नजर आई।

यहां पर पुलिस लोगों को यमराज की मदद से ये संदेश दे रही है कि अगर आप घर से बाहर निकलेंगे तो यमराज आपको ले जाएंगे।

कोरोना हॉर्स ने किया जागरूक
आपको बता दें कि ये पहला मामला नही हैं। इससे पहले आंध्र प्रदेश में ही पुलिसकर्मी घोड़े पर कोरोना का पेंट कर लोगों को इस जानलेवा वायरस के बारे में जागरूक करता दिखाई दिया।

कोरोना हेलमेट से फैलाई जागरूकता
वहीं तमिलनाडु के चेन्नई में भी पुलिसकर्मी कोरोना हेलमेट पहनकर लोगों को इस घातक बीमारी के बारे में जागरूक करते नजर आए। ताकि लोग घरों से बाहर ना निकलें और लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो।

अब कोरोना की रोकथाम के लिए आंध्र प्रदेश की पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया है।

इस बारे में धोन ग्रामीण पुलिस स्टेशन के सर्किल इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर में रहने के लिए इस बार हमने एक अनूठा तरीका अपनाया है। हम कलाकारों को यमराज, चित्रगुप्त और कोरोना के रूप में लाए।

यह संदेश देना चाहते हैं कि यदि कोई सड़कों पर निकलता है, तो यमराज देख रहा है और वह उन्हें ले जाएगा।

Published on:
01 Apr 2020 05:45 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ