विविध भारत

Yes Bank के पूर्व सीईओ राणा कपूर से ईडी कर रही पूछताछ

Highlight ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया। 2004 में राणा कपूर ने शुरू किया था बैंक।

2 min read
राणा कपूर ।

नई दिल्ली। यस बैंक (Yes Bank) के पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनसे पूछताछ कर रही है।शुक्रवार को तलाशी के लिए ईडी की टीम मुंबई में उनके घर पर पहुंची थी। इस दौरान उनके बयान भी दर्ज किए गए।

ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) के तहत राणा कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएचएफएल के घोटाले को लेकर राणा कपूर के घर ईडी की छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। दरअसल, डीएचएफएल पर आरोप है कि उसने 79 फर्जी कंपनियों और एक लाख फर्जी ग्राहकों की मदद से लगभग 13,000 करोड़ रुपये का घपला किया है। उसी मामले में राणा कपूर के घर तलाशी ली गई। वहीं राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है ताकि वो देश छोड़कर न भाग सकें।

संकट में येस बैंक

यस बैंक को साल 2004 में राणा कपूर और अशोक कपूर ने मिलकर शुरू किया था। ये उस समय के दिग्गज प्रोफेशनल माने जाते थे। राणा कपूर ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पढ़ने के बाद न्यूजर्सी के रटगर्स यूनिवर्स‍िटी से एमबीए किया था। उन्होंने 16 साल तक बैंक ऑफ अमरीका में नौकरी की थी।

दरअसल, देश के कई दिग्गज प्रोफेशनल के जरिए शुरू किया गया निजी क्षेत्र का येस बैंक संकट में फंस गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसके बोर्ड का संचालन अपने हाथों में लेते हुए, इस महीने में 50 हजार रुपये तक की ही निकासी होने की सीमा तय कर दी है।

आरबीआई ने री-स्‍ट्रक्‍चरिंग प्‍लान का ऐलान किया

गौरतलब है कि यस बैंक के लिए आरबीआई ने री-स्‍ट्रक्‍चरिंग प्‍लान का ऐलान किया है। ये प्‍लान एक महीने के भीतर ही लाया जाएगा। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एसबीआई ने येस बैंक में हिस्‍सेदारी खरीदने में दिलचस्‍पी दिखाई है। निवेशक बैंक अगले तीन साल के लिए 49 फीसदी हिस्‍सेदारी ले सकता है।

Updated on:
07 Mar 2020 07:32 pm
Published on:
07 Mar 2020 08:08 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर