विविध भारत

पाकिस्तान को लेकर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, बोले- पीओके पर आक्रमण कर उसे देश में मिलाए भारत

योग गुरु रामदेव ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं कि अधिकांश आतंकवादी पाकिस्तान में प्रशिक्षित किए जाते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2018, 1:06 PM IST
Yoga Guru Ramdev

नई दिल्ली। आतंकवाद के पोषण को लेकर दुनिया भर के निशाने पर आए पाकिस्तान को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव का बड़ा बयान सामने आया है। योग गुरु रामदेव ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं कि अधिकांश आतंकवादी पाकिस्तान में प्रशिक्षित किए जाते हैं। रामदेव ने कहा कि भारत यदि इस समस्या से छुटकारा चाहता है तो उसे पाकिस्तान पर आक्रमण कर देना चाहिए। यही नहीं योग गुरु ने पीओके पर अटैक कर उसको अपनी सीमाओं के भीतर लाने की बात भी कही। बता दें कि रामदेव का बयान पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने मुंबई हमले के आरोपियों के पाकिस्तानी होने की बात स्वीकारी थी।

सीमा पर लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा है। यही कारण है कि आतंकवाद को लेकर बात करते हुए उन्होंने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दे डाला। योग गुरु ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ही आतंकवाद की असली जड़ है और वहीं पर आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है। बाबा रामदेव ने कहा कि देश में आतंकवाद की समस्या से तब तक छुटकारा नहीं मिलेगा, जब तक भारत POK पर आक्रमण नहीं कर देता। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को पाकिस्तान पर हमला कर उसको हिंदुस्तान में मिला लेना चाहिए। इसके साथ ही योग गुरु ने बलूचिस्तान में आजादी के लिए लड़ रहे लोगों की मदद करने की भी बात कही।

Published on: