विविध भारत

PM Modi के पक्ष में उतरे जफर सरेशवाला, कहा – स्टॉक मार्केट में सबकी भागीदारी जरूरी

मुसलमानों में शिक्षा की अलख जगा रहे पीएम। तालीम को अपना आधार बनाएं अल्पसंख्य समुदाय के युवा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2021, 3:05 PM IST
jafar sareshwala
कोई भी समाज बिना शिक्षा के तरक्की नहीं कर सकता।

नई दिल्ली। गुजरात के मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के एक्स-चांसलर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी जफर सरेशवाला ने एक बार फिर केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि मोदी मुस्लिम समाज में शिक्षा, बैंकिंग और स्टॉक मार्केटिंग के प्रति जागरूकता की अलख जगा रहे हैं। मुल्क की तरक्की के लिए स्टॉक मार्केट में भागीदारी की बेहद जरूरत है।

स्टॉक मार्केट की पहुंच से युवा और महिलाएं काफी दूर

मीडिया एजेंसी से बातचीत में तालीम-ओ-तरबियत अभियान की चर्चा करते हुए सरेशवाला ने कहा कि भारत में पढ़े-लिखे युवा और महिलाएं अभी इससे काफी दूर हैं। खासकर मुसलमानों को इससे जोड़ने के लिए एक ग्रुप होना चाहिए। मुसलमानों के पास राजनीति में अब कोई जगह नहीं है। कौम की परेशानियों को उठाने वाले अब न के बराबर है।

उन्होंने कहा है कि कोई भी समाज बिना शिक्षा के तरक्की नहीं कर सकता। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने तालीम ओ तरबियत नाम से एक मूवमेंट शुरू की। हम 47 शहरों में कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। हाल ही में हमने अयोध्या में किया जो काफी अच्छा रहा। मुसलमानों को अगर योग्य बनना है तो उसका एक ही रास्ता है तालीम। इसके अलावा अन्य कौशल जैसे वित्तीय साक्षरता स्टॉक मार्केट, इन्वेस्टमेंट से भी मुस्लिम युवाओं को जोड़ने की जरूरत है।

Updated on:
10 Jan 2021, 3:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत