विश्‍व की अन्‍य खबरें

ब्रिटेन: पब के पास बड़ा हमला, 20 साल के भारतीय मूल के छात्र की मौत

नॉटिंघमशायर पुलिस के अनुसार 20 साल के अर्जुन सिंह (Arjun Singh) की हत्या की जांच चल रही है।
less than 1 minute read
crime scene
पब के बाहर हुआ हमला।

लंदन। इंग्लैंड (England) के मिडलैंड्स क्षेत्र (Midlands region) के एक शहर नॉटिंघम (Nottingham) में एक पब के पास हुए हमले के बाद भारतीय मूल के एक छात्र की मौत हो गई।

नॉटिंघमशायर पुलिस के अनुसार 20 साल के अर्जुन सिंह (Arjun Singh) की हत्या की जांच चल रही है। इस सिलसिले में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सिंह पर शनिवार शाम को हमला हुआ था और रविवार को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

नॉटिंघमशायर पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच चल रही है और हत्या के संदेह में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात पर जोर दे रही है कि अर्जुन के परिवार की निजता बरकरार रहे। इस दुख की घड़ी में वे अपनी निजता को बरकरार रखना चाहती है।

पुलिस गवाहों,वीडियो फुटेज रखने वाले लोगों या घटना के बारे में कोई और जानकारी रखने वाले लोगों के आगे आने का इंतजार रही है। नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के छात्र सिंह पर नॉटिंघम में लॉन्ग रो पर स्लग एंड लेट्यूस पब के पास यह हमला किया गया था। उसे निकटवर्ती क्वीन्स मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई।

Updated on:
21 Jan 2020 02:50 pm
Published on:
21 Jan 2020 02:49 pm