विश्‍व की अन्‍य खबरें

एक नवजात के साथ नर्सों ने की शर्मनाक हरकत, Viral हुआ वीडियो

सऊदी अरब से एक अमानवीय और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
2 min read
Jan 06, 2018
social media,Saudi Arabia,hospital,Taif,viral video,video,banned,nurses,newborn baby,maternity hospital,

नई दिल्ली। सऊदी अरब से एक अमानवीय और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक वीडियो में 3 नर्सों का एक नवजात के साथ शर्मनाक हरकत दिख रही हैं। आपको बता दें नर्सों ने खुद ही इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मीडिया में यह वीडियो आग की तरह फैल गई सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद बच्चे के पिता को इस घटना की जानकारी मिली। बताया जा रह है ये वीडियो नवजात के इलाज के दौरान बनाई गई है, इस वीडियो में जो नर्सों ने जो हरकत की है वह उस उस नवजात के पिता से देखि नहीं गई जिसके बाद पिता की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने तीनों नर्सों को नौकरी से निकाल दिया।

एक रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक सऊदी के एक अस्पताल में एक नवजात बच्चे का इलाज हो रहा था। जहां अस्पताल की कुछ नर्सों ने अपने मजे के लिए इस बीमार नन्हें बच्चे को खिलौना बनाया और उससे खेलने लगीं। इस कोमल से बच्चे को पहले उसकी गर्दन पकड़कर उसे उठाया फिर बड़ी बेदर्दी से उसके चेहरे को मसलती रही। वीडियो में यह साफ़ दिखाई दे रहा है कि वह नवजात का गाल और माथा दबाकर उसकी शक्लें बनाकर हंसती दिखाई दे रही हैं। नवजात के पिता ने बताया कि 'मेरे बच्चे का जन्म 10 दिन पहले ही हुआ था उसका पेशाब की नली में इन्फेक्शन का इलाज चल रहा था' और कहा इतनी तकलीफ के बाद भी ये लोग मेरे बच्चे के साथ साथ इस तरह की हरकत की करतीं गईं।

वहीं अस्पताल प्रशासन के प्रवक्ता अब्दुलहदी अल-रेबी ने बताया कि उनहोंने वीडियो के जरिए पता लगाया कि यह अस्पताल में किस जगह बनाई गई है। इस शर्मनाक हरकत में कौन-कौन शामिल था उसका भी पता लगाया गया। पड़ताल के बाद 3 नर्सों को नौकरी से निकाल दिया गया है। साथ ही उनका मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और भविष्य में किसी भी स्वास्थ्य विभाग में प्रैक्टिस के लिए तीनों को प्रतिबंधित भी कर दिया गया है।

Updated on:
06 Jan 2018 09:03 am
Published on:
06 Jan 2018 09:02 am