विश्‍व की अन्‍य खबरें

रैंप वॉक करते हुए मॉडल ने बच्चे को कराया स्तनपान, सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

एक अमरीकी मॉडल का रैंप वॉक करते हुए स्तनपान कराने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमिंग सूट में रनवे पर चलते हुए, अमरीकी मॉडल मार्ट मार्टिन को अपने पांच महीने के बच्‍चे एरिया को स्तनपान करते दिखाया गया है।

2 min read
Jul 18, 2018
रैंप पर ब्रेस्ट फिडिंग कराती हुई अमरीकी मॉडल
रैंप वॉक करते हुए मॉडल ने बच्चे को कराया स्तनपान, सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

नई दिल्ली। एक नवजात बच्चे को स्तनपान कराना किसी मां के लिए प्राकृतिक क्रिया है या फिर अश्लीलता से जुड़ा मामला। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है। कोई इस वीडियो को अश्लील बता रहा है तो कोई इसे एक प्राकृतिक क्रिया बता रहा है। हालांकि अधिकतर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इस वीडियो का समर्थन किया है।

क्या है मामला

आपको बता दें कि एक अमरीकी मॉडल का रैंप वॉक करते हुए स्तनपान कराने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमिंग सूट में रनवे पर चलते हुए, अमरीकी मॉडल मार्ट मार्टिन को अपने पांच महीने के बच्‍चे एरिया को स्तनपान करते दिखाया गया है। इसका वीडियो और तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस शुरु हो गई है। इस बीच कई लोगों ने इसका विरोध किया है तो हजारों लोगों ने इस पर सकारात्मक टिप्पणी देते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया है। बता दें कि मार्ट मार्टिन ने सकारात्मक सार्वजनिक प्रतिक्रिया के लिए लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया है। बता दें कि मियामी में हुए स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड मैगजीन के फैशन शो में अमरीकी मॉडल मार्ट मार्टिन 16 में जगह बनाने में कामयाब रही थी। मॉडल की बेटी की उम्र बस पांच महीने है। मॉडल ने रैंप वाक के दौरान बिकिनी पहन रखा था। स्‍तनपान के दौरान मॉडल आत्‍मविश्‍वास और मुस्कुराती हुई नजर आई। इस मैगजीन ने एक दिन बाद ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर रैंप वाक के वीडियो को भी पोस्ट किया। इसके बाद काफी लोगों ने इसे सराहा भी है।

इससे पहले भारत में भी हो चुका है कुछ इसी तरह का मामला

आपको बता दें कि इससे पहले भारत में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था जिस पर केरल हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए बहुत ही अच्छी टिप्पणी की थी। दरअसल केरल हाईकोर्ट ने एक मैगजीन के कवर पेज पर छपे फोटो पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी भी खूबसूरत चीज को देखने के लिए नजरिया चाहिए होता है। खूबसूरती और अश्लीलता दोनों आंखों में होती है। कैसा देखना चाहते हैं यह हम पर निर्भर करता हैं। हम नहीं देख पा रहे हैं कि इस फोटो में कुछ बी अश्लील है, न हीं इसके कैप्शन में पुरुषों के लिए कुछ आपत्तिजनक बातें कही गई है। बता दें कि एक मैगजीन के कवर पेज पर दूध पिलाते बच्चे के साथ महिला की तस्वीर प्रकाशित की गई है। कुछ दिन पहले मलयालम मैगजीन ने एक फोटो पब्लिश की थी जिसमें एक महिला बिना अपने स्तन ढके बच्चे को दूध पिला रही है।

Published on:
18 Jul 2018 03:51 pm