विश्‍व की अन्‍य खबरें

एसेक्स लॉरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मृत पाए गए सभी 39 पीड़ित थे चीनी नागरिक

लॉरी चालक रॉबिन्सन ने पूछताछ में किया खुलासा औपचारिक पहचान की प्रक्रिया में लगेगा लंबा वक्त

less than 1 minute read

लंदन। ब्रिटेन के एसेक्स काउंटी में एक रेफ्रिजरेटेड लॉरी कंटेनर से बरामद हुए 39 शवों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृत पाए गए सभी लोग चीनी नागरिक हैं। गुरुवार को इस बारे में ब्रिटेन में पुलिस द्वारा लॉरी चालक मो रॉबिन्सन से पूछताछ में हुआ। आपको बता दें कि रॉबिन्सन को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

जांच कर रहे अधिकारियों ने दो घरों पर छापा मारा

इस ट्रेलर के बारे में बेल्जियम प्रसाशन ने भी विवरण जारी किया है। इस ट्रेलर को ग्रेस में वाटरग्लेड इंडस्ट्रियल पॉर्क में बुधवार तड़के पाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह बेल्जियम के जेब्रुज से टेम्स नदी के जरिए पुरफ्लीट पहुंचा था। इस सनसनीखेज कांड के संबंध में उत्तरी आयरलैंड में अधिकारियों ने दो घरों पर छापा मारा है।

पुलिस कर रही है तफ्तीश

वहीं, नेशनल क्राइम एजेंसी ने कहा कि वह संगठित अपराध समूहों की पहचान करने का कार्य कर रहे हैं, जिन्होंने इसमें भूमिका निभाई है। पुलिस ने कहा कि ट्रैक्टर यूनिट उत्तरी आयलैंड से आई और ट्रेलर को पुरफ्लीट से उठाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस इस की भी तफ्तीश कर रही है कि क्या रॉबिन्सन को पता था कि वह मंगलवार की रात पुरफ्लीट डॉट से अप्रवासियों को उठा रहा है।

औपचारिक पहचान की प्रक्रिया में लगेगा लंबा वक्त

बेल्जियम के संघीय लोक अभियोजक कार्यालय ने कहा कि उसने एक मामला शुरू किया, जो परिवहन के आर्गेनाइजरों व अन्य शामिल लोगों पर केंद्रित होगा। बताया जा रहा है कि लॉरी को टिलबरी डॉक के एक सुरक्षित स्थल पर बुधवार को ले जाया गया, जिससे कि शवों को बरामद किया जा सके। एसेक्स पुलिस ने कहा कि 38 वयस्कों व एक किशोर की औपचारिक पहचान की प्रक्रिया एक लंबी प्रक्रिया हो सकती है।

Updated on:
25 Oct 2019 09:59 am
Published on:
25 Oct 2019 09:49 am
Also Read
View All