विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका ने चीन को एक बार फिर लगाई लताड़, आक्रामक नीतियों पर जताई चिंता

चीनी नववर्ष पर जो बाइडेन ने ड्रैगन को दी नसीहत। मानवाधिकार उल्लंघन और आक्रामक नीतियों से दूर रहने की सलाह दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2021, 9:17 AM IST
joe biden
बाइडेन प्रशासन ने शुरू की चीन पर नकेल कसने की तैयारी।

नई दिल्ली। चीनी नववर्ष पर अमरीका ने शी जिनपिंग सरकार को उसकी आक्रामक और गलत आर्थिक नीतियों के लिए लताड़ लगाई है। जो बाइडेन ने चीन के राष्ट्रपति को नव वर्ष की बधाई देते हुए अपनी ओर से गंभीर चिंता जाहिर की है। व्हाइट हाउस ने साफ कह दिया है कि जो बाइडेन प्रशासन चीन की गलत व्यापारिक नीति के पूरी तरह से खिलाफ हैं। अमरीका इस मामले में चीन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपने बयान में बीजिंग की जबरदस्त और अनुचित आर्थिक प्रथाओं के बारे में अपनी बुनियादी चिंताओं का जिक्र किया है। खासकर झिंजियांग में मानवाधिकारों का हनन के साथ ताइवान और हॉन्गकॉन्ग में आंक्रामक कार्रवाई को लेकर सख्त ऐतराज भी जताया है।

सत्ता छोड़ने का आदेश

इससे पहले बाइडेन प्रशासन ने बुधवार को सैन्य शासन पर नए प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे। बाइडेन प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि वह एक कार्यकारी आदेश जारी कर रहे हैं, जिससे म्यांमार के जनरल को अमरीका में एक अरब डॉलर की संपत्ति का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसके अलावे भी बाइडन प्रशासन ने कई और कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

Updated on:
11 Feb 2021, 9:17 AM IST
Published on: