Highlights एक मिट्टी के ताबूत में कपड़े में लिपटे शिलालेख पाए गए हैं। शिलालेख मिस्र के उस काल की कहानियों को बताने की कोशिश करते हैं।
काहिरा। मिस्र (Egypt) में बीते दिनों पुरातत्वविदों को कई प्राचीन रहस्यमयी चीजें हाथ लगी हैं। यहां हजारों साल पुराने ताबूत सामने आए हैंं। इन ताबूतों के जरिए कई ऐसी जानकारियां सामने आई हैं जो इतिहास के पन्नों को पलटने पर मजबूर करती हैं।
पुरातत्वविदों को मिट्टी के एक ताबूत के अंदर 4 हजार साल पुरानी एक किताब मिली है। माना जा रहा है कि यह अब तक की सबसे पुरानी किताबों में से एक है। इससे एक प्राचीन सभ्यता का रहस्य सामने आता है।
मौत के बाद की मान्यता
मिस्र की सरकार ने काहिरा के दक्षिण में सक्कारा के कब्रिस्तान में 59 प्राचीन ताबूतों का पता लगाया है। इनमें से एक मिट्टी के ताबूत में कपड़े में लिपटे शिलालेख पाए गए हैं। इन पर चमकीले रंग थे। खास बात है कि ये शिलालेख मिस्र के उस काल की कहानियों को बताने की कोशिश करते हैं। कहानियों में मौत के बाद दूसरे जीवन के लिए लोगों में मान्यता हुआ करती थी।
देवता तक पहुंचने का रास्ता
मिस्र की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौत के बाद तीन तरह संभावनाओं को माना जाता था। मिस्र में की गई खोज में इस रहस्य का पता चलता है। मिस्र की किताब 'Book of the Dead' में मौत के देवता Osiris तक पहुंचने के लिए आत्मिक दुनिया से होकर गुजरने का मार्ग बताया गया है। अब पुरातत्वविदों को इसकी 4 हजार साल पुरानी एक कॉपी मिली है।
किसका है ताबूत?
शोधकर्ता डॉक्टर हार्को विलियम के अनुसार ताबूतों में मिले टेक्स्ट का काम देवताओं की दुनिया में मृतकों को पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि इसमें दूसरी दुनिया के बारे में बताया गया है। ये किसी पुरुष को संबोधित करते हुए बताई गईं हैं।
उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि ताबूत किसी गवर्नर का हो सकता है। हालांकि, नजदीक से जांच करने पर पता चलता है कि यह किसी महिला का हो सकता है। इसमें मिली हड्डियां भी महिला की हो सकती हैं।