विश्‍व की अन्‍य खबरें

ऑस्ट्रेलिया: लोगों पर हमला करने वाली 2 शार्क मारी गईं, दो महिलाओं को किया था घायल

शार्क के हमले में एक 46 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय लड़की के घायल होने की जानकारी मिली थी।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2018, 6:50 PM IST
Australia 2 tiger sharks shot dead after they attack in two
ऑस्ट्रेलिया: लोगों पर हमला करने वाली 2 शार्क मारी गईं, 24 घंटों के भीतर दो महिलाएं हुईं थी घायल

कैनबेरा। ऑस्ट्रेलिया में 24 घंटे के अंदर टाइगर शार्को के हमले में दो लोगों के घायल होने का मामला सामने आया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने शनिवार को दो टाइगर शार्को को मार दिया। बता दें कि शार्क के हमले में एक 46 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय लड़की के घायल होने की जानकारी मिली थी।

गोली मारकर कर दी शार्क की हत्या

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने व्हिटसंडे द्वीप में जाल बिछाया। इसमें फंसने दो टाइगर शार्क आकर फंस गए, जिन्हें अधिकारियों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मारे गए शार्कों में से एक चार मीटर से भी ज्यादा लंबी थी।

दोनों पीड़ित अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को एक शार्क ने क्षेत्र में तैराकी कर रही महिला को घायल कर दिया था। वहीं गुरुवार को शार्क के इसी तरह के हमले में न्यूजीलैंड की एक लड़की के पैर में गहरा जख्म हो गया था। दोनों पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी आपात सर्जरी की गई है। इन घटनाओं के बाद आस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने इस क्षेत्र में तैराकी नहीं करने की सलाह दी है।

पिछले महीने भी हुआ था हादसा

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही वहां पर्थ में रहने वाली एक महिला समुद्र की सैर करने पहुंची थी। वहीं शार्क को खाना खिलाने के दौरान उसके साथ ऐसा ही हादसा हो गया था। दरअसल मेलिसा ब्रूनिंग नाम की उस महिला ने शार्क को अपने हाथों से खाना खिलाने की सोची। वह खाना खिला ही रही थीं कि अचानक शार्क ने उन्हें पानी में खींच लिया। गनीमत रही कि वहां कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत मेलिसा को शार्क का शिकार होने से बचाते हुए पानी से बाहर निकाल लिया। इस पूरे नजारे का दिल-दहला देने वाला वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था।

Published on: