विश्‍व की अन्‍य खबरें

मोटे लोगों के लिए साल की सबसे बड़ी खबर, मिलेगा ये वरदान

मोटापे को लेकर मशहूर इस महिला को देखकर लोगों की आंखे फटी की फटी रह जाती है।
2 min read
Dec 23, 2017
bobby

नई दिल्ली। हमारी दुनिया अजीबो गरीब चीजों से भरी हुई है। इस अजब दुनिया के गजब किस्से हमें अकसर सुनने और देखने को मिल जाती हैं। कुछ ऐसा ही अभी हाल ही में फिर देखने को मिला। अपने मोटापे को लेकर मशहूर इस महिला को देखकर लोगों की आंखे फटी की फटी रह जाती है। इनका नाम बॉबी जो वेस्टली है। पेशे से मॉडल बॉबी दुनिया की दूसरी सबसे मोटी कूल्हों वाली महिला है।

बॉबी पेंसिलवेनिया की रहने वाली हैं। बॉबी अपने 8 फीट चौड़े कूल्हे को लेकर दुनियाभर में मशहूर है। यहां तक कि बॉबी का ये भी दावा था कि उसके हिप्स दुनिया में सबसे बड़े हैं। जहां मोटापे का नाम सुनकर लोग दूर भागते है। यहां तक कि मोटापे से परेशान होकर कितने लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं। वहीं बॉबी को अपने मोटापे से कोई परेशानी नहीं है। बल्कि बॉबी इससे काफी खुश है और खुश हो भी क्यों न जब मोटापे से उसकी अच्छी इनकम हो रही हो।

आप सोच रहे होंगे कि भला मोटापे से किसी की आमदनी हो सकती है भला? तो इसका जवाब है हां, क्योंकि बॉबी का ये मोटापा ही उसके इनकम का जरिया है और ये कोई छोटी-मोटी रकम नहीं है। केवल ऑनलाइन अपनी बॉडी दिखाकर बॉबी महीने में करीब 2 लाख रूपए तक कमा लेती है। दरअसल बॉबी एक वेबकेम गर्ल है और उसे ऑनलाइन देखने के लिए लोग मोटी कीमत भी चुकाते हैं। अब ऐसे में बॉबी का ये मोटापा किसी वरदान से कम तो नहीं है।

बॉबी का कहना है कि मैं अपने हिप्स को लेकर दुनियाभर में मशहूर हूं। 43 साल की बॉबी का वजन करीब 222 किलो है। बॉबी को खाने में चीज़ चिकन, बार्बीक्यू चिकन काफी पसंद है। लेकिन अभी उसका थॉयरायड बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिसके चलते उसे सलाद का सहारा लेना पड़ रहा है। बॉबी से पहले इस रिकॉर्ड की हकदार मिकेल रफीनेल्ली हैं। ये भी अमेरिका की रहने वाली हैं। तो अब आप सोच क्या रहे है, है न ये अजब दुनिया की गजब कहानी।

Published on:
23 Dec 2017 03:17 pm