विश्‍व की अन्‍य खबरें

कोरोना संकट: ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने स्वास्थ्य मंत्री को पद से हटाया

Highlights ब्राजील में कोरोना वायरस करीब 2000 लोगों की जान ले चुका है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य मंत्री के कामों से खुश नहीं थे राष्ट्रपति।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Apr 2020, 8:55 AM IST
brazil president

ब्रासिल। ब्राजील में कोरोना का कहर जारी है। यहां करीब दो हजार लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच बड़ी खबर है कि ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने अपने स्वास्थ मंत्री को पद से बर्खास्त कर दिया है।

खतरनाक कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। ब्राजील में भी कोरोना कोहराम मचा रहा है और वहां भी करीब 2000 लोगों की जान ले चुका है। इस बीच बड़ी खबर है कि ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने अपने स्वास्थ्य मंत्री को पद से बर्खास्त कर दिया है।

कोरोना संकट के इस मुश्किल दौर में ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो और अपने ही स्वास्थ्य मंत्री लुईज हेनरिक मैन्डेटा के बीच अनबन की खबरे हैं। इसे लेकर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों और फैसलों से राष्ट्रपति बिल्कुल खुश नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री लुइज हेनरिक मैंडेटा ने बताया कि राष्ट्रपति जेजायर बोलसोनारो ने लॉकडाउन हटाने के उपायों और अर्थव्यवस्था को दोबारा सक्रिय करने के मतभेदों कारण उन्हें पद से हटा दिया। बर्खास्त किए गए स्वास्थ्य मंत्री लुइज हेनरिक मैंडेटा ने ट्विटर पर लिखा कि मुझे यह मौका देने के लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं।'

1924 लोगों की ब्राजील में मौत

ब्राजील में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से 188 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ मरने वालों की संख्या 1924 हो गया है। 2105 नये मामले आने से संक्रमित की संख्या बढ़कर 30,425 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि कोरोना से 188 लोगों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1924 हो गई है।

Updated on:
18 Apr 2020, 8:55 AM IST
Published on: