विश्‍व की अन्‍य खबरें

ब्रिटेन में 12-15 साल के बच्चों को Pfizer की वैक्सीन लगाने की मंजूरी, एम्स डायरेक्टर बोले- भारत में भी लगाया जा सकेगा टीका

ब्रिटेन में 12-15 साल के बच्चों को Pfizer-BioNTech की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2021, 8:16 PM IST
pfizer_vaccine.jpg
Britain Approve Pfizer vaccine to 12-15 years, Delhi AIIMS Director said– Vaccine can be given in India too

लंदन। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के बीच तेजी से टीकाकरण करने को लेकर युद्धस्तर पर दुनियाभर में कोशिशें की जा रही हैं। अब बच्चों में भी कोरोना वैक्सीनेशन किए जाने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

ब्रिटेन में 12-15 साल के बच्चों को Pfizer-BioNTech की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जब तमाम एक्सपर्ट के चेतावनी दे रहे हैं कि यह पहले से अधिक घातक साबित हो सकता है और इसकी चपेट में बच्चे आ सकते हैं।

ऐसे समय में बच्चों के लिए टीका लगाने की मंजूरी मिलना बहुत बड़ी बात है। बता दें कि इससे पहले कनाडा और अमरीकी नियामकों ने बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर फैसला किया था।

भारत में लगाया जा सकेगा फाइजर की वैक्सीन

इधर, भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव अब करीब-करीब खत्म होता दिखाई दे रहा है। लेकिन तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य एक्सपर्ट लगातार चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि अमरीकी कंपनी फाइजर की वैक्सीन भी बच्चों को लगाई जा सकेगी।

गुलेरिया ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये पहला मौका नहीं है, जब भारत ने किसी वैक्सीन को बिना ट्रायल के मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने पहले भी ऐसी वैक्सीन को मंजूरी दी है, जिन्हें अमरीका, ब्रिटेन, यूरोप द्वारा इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी जा चुकी है। लिहाजा, हमें लगता है कि बहुत जल्द भारत में वयस्कों और बच्चों के लिए एक और वैक्सीन उपलब्ध होगी। फाइजर की वैक्सीन जल्द भारत आने वाला है।

मालूम हो कि भारत में 2-18 साल के बच्चों पर कोवैक्सिन का ट्रायल किया जा रहा है। इस बीचसे में ब्रिटेन द्वारा 12-15 साल के बच्चों को फाइजर वैक्सीन का टीका लगाने की इजाजत देने से भारत में जल्द एक और वैक्सीन मिलने की उम्मीदें बढ़ गई है।

अमरीकी स्टडी के आधार पर लिया फैसला
मालूम हो कि फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को 27 देशों के यूरोपीय संघ में सबसे पहले मंजूरी मिली थी। इसके बाद दिसंबर 2020 में 16 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने की इजाजत दी गई।

फाइजर वैक्सीन के बच्चों को लगाने की इजाजत देने का निर्णय अमरीका में 2000 से अधिक बच्चों पर किए गए अध्ययन पर आधारित है। अब भारत में भी इसे मंजूरी मिल सकता है। चूंकि फ्रांस में की गई एक स्टडी में पाया गया है कि भारत में मिले कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा के खिलाफ Pfizer की वैक्सीन असरदार है।

Updated on:
4 Jun 2021, 8:16 PM IST
Published on: