विश्‍व की अन्‍य खबरें

कनाडा जाने वालों को अभी करना होगा और इंतजार, भारत से आने वाली फ्लाइट्स पर बैन 21 सितंबर तक रहेगा जारी

इससे पहले 22 अप्रैल को कनाडा ने यह बैन लगाया था। इसे अब तक कई बार बढ़ाया जा चुका है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2021, 9:05 PM IST
canada flight
canada flight

टोरंटो। भारत से कनाडा जाने वाले यात्रियों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। कोरोना वायरस (Coronavirus cases in India) के बढ़ते मामलों को लेकर कनाडा ने भारत से यात्री विमानों (Passenger Flights) पर लगे बैन को 21 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले 22 अप्रैल को कनाडा ने यह बैन लगाया था। इसे अब तक कई बार बढ़ाया जा चुका है। हालांकि,यह बैन कार्गो फ्लाइट या मेडिकल ट्रांसफर्स पर लागू नहीं होने वाला है।

फेडरल ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने सोमवार को एक बयान में ये जानकारी दी है। ये पांचवीं बार है जब प्रतिबंध को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले बीते माह 19 जुलाई को कनाडा सरकार ने प्रतिबंध को 21 अगस्त तक आगे बढ़ाते हुए कहा था कि प्रतिबंध को स्वास्थ्य सलाह के अनुसार बढ़ाया गया है।

इसके अलावा कनाडा सरकार ने कहा कि अगर देश में कोरोना के मामले कम रहे तो वो 7 सितंबर से अपनी सीमा में किसी भी पूरे टीकाकरण वाले यात्री के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं कनाडा में प्रवेश करने से कम से कम 14 दिन पहले स्वीकृत वैक्सीन का कोर्स को पूरा कर लिया हैै तो उसे प्रवेश मिल सकेगा।

भारत में कोरोना के मामले

करीब पांच माह बाद भारत में सबसे कम कोरोना के मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में 28,208 नए कोरोना के मामले सामने आए और 373 संक्रमितों की जान गई है। इससे पहले 15 मार्च को 24,492 कोरोना के मामले मिले थे। वहीं देशभर में बीते 24 घंटे में 41,511 लोग कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

43.15 लाख लोगों जान चली गई

दुनियाभर में अब तक 20.4 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 18.3 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं 43.15 लाख लोगों की इस बीमारी के के कारण जान गई। फिलहाल 1.65 करोड़ लोगों का इलाज जारी है। इसमें से 99,243 लोगों की हालत गंभीर है।

Published on: