विश्‍व की अन्‍य खबरें

China-India Standoff: भारत के श्रीराम ने ‘ड्रैगन’ को मार गिराया…ताइवान ने बनाया Photo of the Day

-India-China Standoff Update: लद्दाख में गलवान घाटी ( Galvan Valley ) में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल ( LAC ) पर भारत और चीन सेना के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद ( 20 Soldiers Martyred ) हो गए।-जिसके बाद ताइवान ( Taiwan ) और हांगकांग ( Hong Kong ) समेत कई देश चीन की धोखेबाजी के प्रति रोष जता रहे हैं।-हांगकांग के सोशल मीडिया ( Social Media ) से एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें भगवान श्रीराम ( Lord Shriram ) को चीन के ड्रेगन की तरफ तीर चलाते हुए दिखाया गया है।  

2 min read
china india standoff taiwan media pic of the day ram takes on dragon
China-India Standoff: भारत के श्रीराम ने 'ड्रैगन' को मारा गिराया...ताइवान ने बनाया Photo of the Day

India-China Standoff Update: लद्दाख में गलवान घाटी ( Galvan Valley ) में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल ( LAC ) पर भारत और चीन सेना के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद ( 20 Soldiers Martyred ) हो गए, जिसके बाद देशभर में चीन ( China ) के खिलाफ आक्रोश है। ताइवान ( Taiwan ) और हांगकांग ( Hong Kong ) समेत कई देश चीन की धोखेबाजी के प्रति रोष जता रहे हैं।

इसका सोशल मीडिया पर उदाहरण भी सामने आया है। हांगकांग के सोशल मीडिया ( Social Media ) से एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें भगवान श्रीराम ( Lord Shriram ) को चीन के ड्रेगन की तरफ तीर चलाते हुए दिखाया गया है। तस्वीर में लिखा गया है, 'We conquer, We kill' यानी हम जीतते हैं, हम मारते हैं। इस तस्वीर को ताइवान की मीडिया ने फ्रंट हैडलाइन बनाया है। प्रमुख अखबार ताइवान टाइम्स ने इसे 'फोटो ऑफ द डे' कहा।

भारत को समर्थन
इस तस्वीर से साफ जाहिर होता है कि हांगकांग से लेकर ताइवान तक देश भारत के समर्थन में है। यह तस्वीर एकता की मिसाल पेश करती है। बताया जा रहा है कि इस तस्वीर को भारतीय मूल के ही डिजाइनर ने तैयार की है। बता दें कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है। लेकिन, ताइवान खुद को चीन का हिस्सा नहीं मानता। चीन ने ताइवान को कई बार धमकियां भी है। वहीं, चीन ने हॉन्ग कॉन्ग पर नया सुरक्षा कानून लागू करने की जबरदस्ती की। यही वजह है कि यहां चीन के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

हम भारत के साथ
भगवान श्रीराम की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हांगकांग के एक नागरिक ने फोटो पर ट्वीट करते हुए लिखा, मैं हांगकांग के एक नागरिक के रूप में भारत के लोगों का समर्थन करता हूं, और मुझे विश्वास है कि मेरे साथी भी आपके साथ होंगे। इसी तरह एक ने लिखा, आपराधिक चीनी शासन के खिलाफ लड़ने में भारत का समर्थन करें।

Updated on:
18 Jun 2020 10:11 am
Published on:
18 Jun 2020 10:09 am