विश्‍व की अन्‍य खबरें

दुनियाभर में Corona संक्रमितों की संख्या 4.43 करोड़ पार, अब तक 11.73 लाख की मौत

HIGHLIGHTS Coronavirus Update Worldwide: कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या बुधवार को 4.43 करोड़ पार हो गया। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 11.73 लाख से अधिक पहुंच गई है। अमरीका में एक सप्ताह में पांच लाख से अधिक नए मामले सामने आ चुके हैं,जबकि 5,600 संक्रमितों की मौत भी हुई है।

2 min read
Oct 29, 2020
Corona infection worldwide crosses 4.38 crore, more than 11.66 lakh deaths

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ( Corona Epidemic ) से पूरी दुनिया जूझ रही है और लगातार तेजी के साथ एक बार फिर कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर ( Corona Second Wave ) से स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या बुधवार को 4.43 करोड़ पार हो गया। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 11.73 लाख से अधिक पहुंच गई है। हालांकि, सबसे अच्छी बात ये भी है कि इस महामारी से दुनियाभर में अब तक 3,24,353,859 करोड़ से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं।

पूरी दुनिया में अमरीका सबसे अधिक प्रभावित देश है और अब एक बार फिर से अमरीका में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अमरीका में एक सप्ताह में पांच लाख से अधिक नए मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 5,600 संक्रमितों की मौत भी हुई है।

वहीं भारत की बात करें तो 79.9 लाख लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1.20 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सबसे अच्छी बात ये है कि भारत में रिकवरी रेट बाकी देशों की तुलना में काफी अच्छी है। भारत में अब तक 72.6 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

अमरीका कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित

बता दें कि कोरोना महामारी से अमरीका सबसे अधिक प्रभावित देश है। अमरीका में अब तक 90,38,030 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2,32,084 लोग जान गंवा चुके हैं। अमरीका का इलिनॉइस राज्य में सबसे अधिक कोरोना के केस सामने आए हैं। बीते एक सप्ताह में इलिनॉइस में 31 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि पेनसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन में भी हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फ्रांस और जर्मनी में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को दोनों ही देशों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यटकों के लिए खास रणनीति की घोषणा की जा सकती है। इससे ठीक पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

ये हैं कोरोना से प्रभावित टॉप देश
















































































देश का नाम कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या कोरोना से मृत लोगों की संख्या
अमरीका90,38,0302,33,084
भारत79,90,3221,20,054
ब्राजील54,40,9031,57,981
रूस15,63,97626,935
पेरू8,92,49734,257
स्पेन11,74,91635,298
चिली5,04,52514,026
ब्रिटेन9,17,57545,365
मैक्सिको8,95,32689,171
इटली5,64,77837,700
ईरान5,81,82433,299
पाकिस्तान3,30,2006,759
सऊदी अरब3,45,6315,329
तुर्की3,66,2089,950
Updated on:
29 Oct 2020 07:00 am
Published on:
29 Oct 2020 06:37 am
Also Read
View All