विश्‍व की अन्‍य खबरें

Coronavirus in Washington DC: अमरीका में नहीं थम रहा संक्रमण, वाशिंगटन में अब तक 14 हजार से अधिक मामले

Highlights अमरीकी, भारत और ब्राजील में मिलकर 54 फीसदी मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में अमरीका में 31073 मामले सामने आए, वहीं 1 लाख 93 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2020, 5:46 PM IST
coronavirus in washington dc
अमरीका में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे।

वाशिंगटन। अमरीका में कोरोना वायरस (Coronavirus) से हालात बदतर बने हुए हैं। यहां पर अभी भी नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अमरीका में सोमवार तक मरीजों की संख्या करीब 64 लाख 60 हजार तक पहुंच चुकी है। वहीं मरने वालों की संख्या 1 लाख 93 हजार है। अमरीका की राजधानी वाशिंगटन में कोरोना वायरस के अब तक 14,279 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं करीब 611 की मौत हो चुकी है। वाशिंगटन में शुरूआत से ही हालात बदतर स्थिति में थे। यहां के अस्पतालों में कुछ समय पहले तक जरूरी मेडिकल सेवाओं की कमी पड़ने लगी थी। हालांकि अब थोड़े बहुत हालात बदले हैं। यहां पर अब मृत्युदर में कमी आई है।

अमरीका के बाद भारत और ब्राजील में दुनिया में सबसे ज्यादा मामले हैं। इन तीनों देशों में दुनिया के 54 फीसदी मामले हैं यानी कि 1.48 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी के चपेट में आए गए हैं। 44 फीसदी यानी कि तीन लाख 92 हजार लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। बीते 24 घंटे में अमरीका, भारत और ब्राजील में 31073, 91723 और 14606 नए मामले में दर्ज किया गया है। वहीं 428, 1008 और 456 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

कुल संक्रमण और मृत्युदर

कोरोना के मामलों को देखते हुए अमरीका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या सात सितंबर तक बढ़कर 64 लाख 60 हजार तक पहुंच गई है। भारत में अब तक 42 लाख लोग संक्रमित हो चुकी है। इनमें से 71,687 लोग की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील में कोविडि-19 से प्रभावितों की संख्या 41 लाख 37 हजार तक है। अब यहां पर एक लाख 26 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी रेट ज्यादा

अमरीकी रिकवरी रेट अच्छा है यहां पर 37 लाख लोग ठीक हुए हैं। इन कुल संक्रमितों का प्रतिशत 58 फीसदी है। भारत में रिकवरी रेट 77 फीसदी तक है, यानी कि कुल संक्रमितों में 32 लाख लोग अब तक ठीक हुए हैं। नौ लाख यानी कि 21 फीसदी यहां पर सक्रिय मामले हैं। इनका इलाज चल रहा है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि रिकवरी रेट बेहतर होने से, इस बात का आभास होता है कि संक्रमण अब कमजोर हो चुका है। इस वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन का इंतजार हो रहा है।

Updated on:
7 Sep 2020, 5:46 PM IST
Published on: