HIGHLIGHTS: चीन में बीते तीन माह में 2.1 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स कम हो गए लैंडलाइन यूजर्स का आंकड़ा 19.83 करोड़ से कम होकर 18.99 करोड़ रह गया चीन में कोरोना वायरस से अब तक 3200 से अधिक की मौत
बीजिंग। महामारी बन चुके कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से लगातार पूरी दुनिया में मौत का सिलसिला जारी है और स्थिति भयावाह होता ही जा रहा है। इस बीच चीन से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो हैरान और परेशान करने वाला है।
दरअसल, चीन में बीते तीन दिनों से कोरोना वायरस की वजह से एक भी मौत की रिपोर्ट नहीं आई है और इस तरह से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 3200 के करीब दर्ज की गई है। जबकि अब ये बात सामने आई है कि चीन में मोबाइल यूजर्स की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
कई चीनियों ने मोबाइल फोन यूजर्स की संख्या में भारी गिरावट का हवाला देते हुए दावा किया कि यह आंकड़ा ज्यादा हो सकता है। मालूम हो कि चीन की सरकार ने वायरस से अब तक 3,270 लोगों की मौत और 81,093 के संक्रमित होने की पुष्टि की है।
अब ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या चीन फिर से कुछ छिपा रहा है? क्या चीन में कोरोना वायरस ने लाखों लोगों की जान ले ली है जिसे चीन दुनिया के सामने नहीं बताना चाहता है?
लैंडलाइन यूजर्स की संख्या में भारी कमी
आपको बता दें कि चीन में सभी खबरों और सूचनाओं पर सरकार का नियंत्रण होता है। ऐसे में जब अब बीते तीन महीने पहले चीन के वुहान से फैलना शुरू हुआ वह अब दुनिया के 180 से अधिक देशों में फैल चुका है। पर अब चीनी नागरिकों ने वीडियो और दस्तावेजों के आधार पर सरकारी आंकड़ों पर सवाल खड़े किए हैं।
लोगों ने दावा किया है कि चीन में बीते तीन माह में 2.1 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स कम हो गए। न्यूयॉर्क में रहने वाली चीनी ब्लॉगर जेनिफर जेंग ने मोबाइल यूजर्स को लेकर बीते 19 मार्च को जारी हुए चीन के सरकारी मासिक डाटा को सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।
इसमें बताया गया है कि सेलफोन यूजर्स की संख्या 1.60 अरब से घटकर 1.58 अरब रह गई है। इसी तरह लैंडलाइन यूजर्स का आंकड़ा 19.83 करोड़ से कम होकर 18.99 करोड़ रह गया है। उन्होंने इशारों में ये कहने की कोशिश की है कि कोरोना वायरस की वजह से चीन में लाखों लोगों की मौत हुई है।
चीनी मोबाइल कंपनियों के यूजर्स में आई कमी
इधर अमरीका से संचालित स्वतंत्र मीडिया ईपोक टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि चीन सरकार ने पिछले साल एक दिसंबर को सेलफोन रखने के लिए फेशियल स्कैन अनिवार्य कर दिया था।
अब अखबार ने चीन की सभी तीनों मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनियों के डाटा के हवाले से बताया है कि बीते दिसंबर में सेलफोन यूजर्स की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई थी। चीन के 60 फीसद मोबाइल मार्केट पर नियंत्रण रखने वाली कंपनी चाइना मोबाइल ने बताया कि देश में फेशियल स्कैन अनिवार्य होने के बाद दिसंबर में 30.73 लाख नए उपभोक्ता जुड़े थे।
हालांकि अब जनवरी में आठ लाख 62 हजार और फरवरी में 72 लाख उपभोक्ता कम हो गए। इसी तरह चाइना टेलीकॉम ने जनवरी में चार लाख तीस हजार और फरवरी में 56 लाख यूजर्स घटने की जानकारी दी।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.