
बीजिंग।चीन में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के बढ़ते प्रकोप के बीच मंगलवार को बीते एक महीने से अधिक के समय में सबसे कम मामले दर्ज किए गए। इस बीच चीन ने नए यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा की है। चीन के प्रमुख शहरों ने हाल ही में उन देशों में यात्रा करने वाले लोगों पर नए यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा की है जहां कोरोनो वायरस संक्रमण बढ़ रहे हैं।
अधिकारियों ने मंगलवार को शंघाई में कहा कि शहर में प्रवेश करने वाले सभी यात्री जो पिछले दो हफ्तों के भीतर इस जानलेवा खतरनाक वायरस के प्रकोप वाले देशों का दौरा कर चुके हैं, उन्हें 14 दिनों के लिए जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि गुआंगडोंग प्रांत के अधिकारियों ने इस तरह के उपायों की घोषणा की है।
बीजिंग में एक शहर के अधिकारी ने मंगलवार को घोषणा की कि दक्षिण कोरिया, इटली, ईरान और जापान सहित कई अन्य देश जो इस प्रकोप से जूझ रहे हैं, उन देशों से बीजिंग आने पर 14 दिनों के संगरोध प्रक्रिया सं गुजरना होगा। अधिकारियों के अनुसार, चीन में कम से कम 13 लोग ईरान और इटली जैसे देशों से लौटने के बाद कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जो हाल के दिनों में एशिया के बाहर सबसे अधिक प्रकोप देखे जाने वाले देशों में शामिल हैं।
बीते एक महीने में सबसे कम मामले दर्ज
आपको बता दें कि जानलेवा कोरोना वायरस का प्रभाव सबसे अधिक चीन में देखने को मिल रहा है। चीन के वुहान शहर से निकलकर दुनिया के करीब 70 देशों में ये वायरस फैल चुका है। लिहाजा इसको लेकर अब पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है।
इस बीच चीन से एक बड़ी खबर सामने आई है। चीन ने मंगलवार को एक महीने से अधिक समय में कोरोनो वायरस के नए मामलों की सबसे कम संख्या दर्ज की, हालांकि अभी भी माहामारी का ये आतंक बरकरार है।
चीन में दर्ज इस संख्या से उसके प्रकोप कम होने के संकेत जरूर मिले हैं, लेकिन चीन से बाहर तेजी से फैल रहा है, जिसमें मुख्य रूप से तीन देश- दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान शामिल है। इन तीनों देशों में प्रत्येक में कम से कम 1,000 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अमरीका में 100 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।
चीन ने बीते 24 घंटों मे? कोरोना वायरस ?? से 31 मौत और 125 संक्रमित लोगों की पुष्टि की है। 20 जनवरी के बाद से यह आधिकारिक तौर पर पुष्टि किए गए संक्रमणों की सबसे कम संख्या है, जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने महामारी पर अपना पहला सार्वजनिक आदेश जारी किया था।
दक्षिण कोरिया में बढ़ रहा है कोरोना का प्रकोप
बता दें कि कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए 700 मिलियन लोगों को सीमित करना सबसे बड़ी चुनौती था। चीन के हुबेई प्रांत में इस वायरस का सबसे बुरा प्रकोप देखा जा रहा है। हालांकि 2,410 रोगियों को अस्पतालों और आपातकालीन क्लीनिकों से जांच के बाद छुट्टी दे दी गई है। इधर, विशेषज्ञों ने आगाह किया कि असली परीक्षा तब होगी जब चीन अपने लॉकडाउन के आदेशों को वापस लेगा और लाखों लोग काम पर लौटेंगे।
चीन से बाहर दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं और लगातार ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को दक्षिण कोरिया में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,800 से अधिक हो गई, जो कि शुक्रवार की तुलना मेंलगभग कैसलोद से दोगुनी है।
coronavirus us से पाकिस्तान में दहशत, पेशावर हाईकोर्ट ने हाथ मिलाने व गले लगने पर लगाई रोक
यूरोपीय देशों के अलावा ईरान, मध्य पूर्व देशों में भी तेजी के साथ ये वायरस फैल रहा है। ईरान में 1,500 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि दुनियाभर में घातक कोरोना वायरस से 3000 से अधिक की मौत हो चुकी है, जबकि 70 देशों तक पैर पसार चुके इस वायरस से 90 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.