
नई दिल्ली। ज़रा सोचिए किसी की शादी हो, और पहली रात को उसे सुहागरात के बजाए जेल जाना पड़ जाए। जी हां, हम समझ सकते हैं कि उस लड़के-लड़की पर क्या बीत रही होगी। कि आज ही उन्हें अपनी ज़िंदगी के सबसे अच्छे पल बिताने थे, लेकिन अब उन्हें जेल में आना पड़ा। दरअसल ये पूरा मामला इंग्लैंड का है, जहां एक ब्रैंड न्यू जोड़े को पहली रात थाने में बितानी पड़ गई। लेकिन सबसे बुरा तो ये था कि पुलिस ने दोनों को अगल-थलग जेल में डाल दिया था।
इंग्लैंड के कंब्रिया के रहने वाले इस जोड़े पर आरोप है कि उन्होंने अपनी शादी की पार्टी एक पब में दी थी। लेकिन जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर थूक दिया था। जिससे गुस्साए पुलिसकर्मी ने लड़के और लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जब दोनों को कोर्ट में पेश किया गया तो वहां भी उनपर आरोप तय हो गए और उन पर ज़ुर्माना लगाने के साथ जेल भेज दिया गया।
बता दें कि साल 2017 में 22 दिसंबर की चांदनी रात में 44 साल के नेल जॉन ड्रेपर ने 39 वर्षीय केरा एंड्रिया ड्रेपर के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। ड्रेपर ने अपनी शादी की खुशी में अपने रिलेटिव्स और दोस्तों को एक शानदार पब में पार्टी दी थी। पुलिस ने ड्रेपर दंपति पर आरोप लगाए हैं कि दोनों लोग शराब के नशे में चूर थे। लिहाज़ा वहां हुडदंग ज़रूरत से ज़्यादा ही होने लगी थी। जिसके बाद पब के आस-पास रहने वाले लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी। लेकिन जब पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे तो ड्रेपर दंपति ने उनसे बहस-बाज़ी शुरु कर दी।
लेकिन मामला बढ़ा तो ड्रेपर दंपति ने पुलिस अधिकारियों को पिग कहा और उन पर थूक दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया। बता दें कि पुलिस ने ड्रेपर दंपति पर ड्रग्स रखने का भी आरोप लगाया है।