विश्‍व की अन्‍य खबरें

Coronavirus: अमरीका में 2 लाख के करीब मरने वालों की संख्या पहुंची, भारत में 90 हजार से अधिक नए मामले

Highlights अमरीका में 1 लाख 98 हजार से अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। भारत में 47 लाख लोग अब तक संक्रमित पाए गए हैं, यहां पर मौत का आंकड़ा सबसे अधिक।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2020, 5:30 PM IST
Coronavirus: हरियाणा में पिछले चौबीस घंटे के अंदर सात लोगों की मौत
Coronavirus: हरियाणा में पिछले चौबीस घंटे के अंदर सात लोगों की मौत

वाशिंगटन।कोरोना वायरस (Coronavirus) का आतंक अमरीका सहित कई देशों में जारी है। दुनिया भर में अमरीका,भारत और ब्राजील कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इनमें से अमरीका-ब्राजील में अब कोरोना संक्रमण का फैलाव थमता नजर आ रहा है। वहीं भारत में कोरोना के मामले और मौत की संख्या का रिकॉर्ड स्तर पर इजाफा हो रहा है।

बीते 24 घंटे में अमरीका में 39282, भारत में 94409 और ब्राजील में 31880 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं अमरीका में 707, भारत में 1108 और ब्राजील में 800 मौत हुई हैं। सबसे अधिक मामले भारत में सामने रहे हैं। मौत का आंकड़ा भी भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। ये आंकड़े वर्ल्डोमीटर वेबसाइट से लिए गए हैं।

कुल संक्रमण और मृत्युदर

रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 13 सितंबर सुबह तक बढ़कर 66 लाख 76 हजार तक पहुंच चुकी है। 1 लाख 98 हजार से अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। भारत में 47 लाख लोग अब तक संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 78 हजार लोग अपने जाने गंवा चुके हैं। ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 43 लाख 15 हजार तक हो गई है। यहां पर मरने वालों को संख्या एक लाख 31 हजार से अधिक हो चुकी है। सबसे अधिक मृत्युदर ब्राजील में है। मृत्युदर के मामले में अमरीका में 2.96 फीसदी, भारत में 1.66 फीसदी और 3.04 फीसदी हो गई है।

रिकवरी रेट भी बढ़े

अमरीका में अबतक 39 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। यहां पर संक्रमितों की संख्या 59 फीसदी है। करीब 25 लाख 28 हजार यहां पर संक्रिया मामले हैं। इस मतलब है कि ये लोग अभी अभी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। भारत में रिकवरी दर 78 फीसदी तक है। यहां पर 37 लाख लोग अब तक ठीक हुए हैं। ब्राजील में सक्रिय मामले 15 फीसदी (6.31 लाख) और वहीं रिकवरी रेट 82 फीसदी (35.53 लाख) है।

Updated on:
13 Sep 2020, 5:30 PM IST
Published on: