विश्‍व की अन्‍य खबरें

ऑस्ट्रेलिया के हितों के लिए गंभीर खतरा हैं डोनाल्ड ट्रंप, सर्वेक्षण से हुआ बड़ा खुलासा

ऑस्ट्रेलिया में सर्वेक्षण के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। कम से कम 42 प्रतिशत नागरिकों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप उनके देश के लिए एक खतरा' हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 5:48 PM IST
 Australia
ऑस्ट्रेलिया के हितों के लिए गंभीर खतरा हैं डोनाल्ड ट्रंप, सर्वेक्षण से हुआ बड़ा खुलासा

कैनबराः ऑस्ट्रेलिया में बुधवार को प्रकाशित एक सर्वेक्षण के अनुसार, कम से कम 42 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों का मानना है कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके देश के लिए एक 'गंभीर खतरा' हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, "लॉवी संस्थान द्वारा कराए गए वार्षिक सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि लगभग 76 प्रतिशत लोग मानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा के लिए उनके देश और अमरीका के बीच गठबंधन या तो 'बहुत' या 'काफी हद तक' जरूरी है। जबकि 64 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई नागरिक मानते हैं किऑस्ट्रेलिया को ट्रंप के राष्ट्रपति रहते हुए अमरीका के करीब बने रहना चाहिए।"

सर्वेक्षण में यही भी हुआ खुलासा
अंतरराष्ट्रीय मामलों, जलवायु बदलाव, आव्रजन और लोकतंत्र को लेकर ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के व्यवहार का पता लगाने वाले इस संस्थान ने यह भी खुलासा किया कि 55 प्रतिशत नागरिकों ने कहा कि वे लोग अमरीका पर 'दुनिया के साथ जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने के लिए' विश्वास करते हैं। इस आंकड़े में वर्ष 2017 के मुकाबले छह अंकों की गिरावट आई है। यह पूछे जाने पर कि अगले 10 वर्षो में ऑस्ट्रेलिया के हितों के लिए 'गंभीर खतरा' क्या है, पर 66 प्रतिशत नागरिकों ने 'अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद' और इतने ही प्रतिशत नागरिकों ने 'उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम' को गंभीर खतरा बताया। जबकि 58 प्रतिशत नागरिकों ने 'जलवायु बदलाव' को गंभीर खतरा बताया।

आव्रजन कानून पर दी राय
ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों ने अमरीका की आव्रजन नीति पर भी राय दी है। आव्रजन को लेकर, 54 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने कहा कि देश में आने वाले प्रवासियों की संख्या बहुत ज्यादा है। 41 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया विश्व के लोगों के लिए अत्यधिक खुला है, जिससे एक देश के रूप में इसकी पहचान खोने का खतरा है। ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों के राय की खबर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में ट्रेंड कर रही है। लोगों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप से ऑस्ट्रेलिया को अभी सावधान रहने की जरुरत है।

Published on: