विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान: भारत-पाक में कम हुआ तनाव, दोनों देशों के पीएम से जल्द मुलाकात

22 सितंबर को 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में साथ रहेंगे मोदी-ट्रंप 22 से ही शुरू हो रही इमरान खान की अमरीकी यात्रा
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Sep 2019, 9:04 AM IST
Feature image

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमरीकी दौरे से पहले वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि मैं उनसे मिलकर बातचीत करुंगा। साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी पीएम इमरान के साथ भी बैठक का जिक्र किया। इसी के साथ अमरीकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर कहा कि, 'भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम हुआ है। मैं दोनों देशों के पीएम से इस बारे में बात करूंगा।'

भारत और पाकिस्तान के साथ होगी बैठक

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ-साथ भारत और पाकिस्तान के साथ भी बैठक करूंगा। मेरा मानना है कि वहां है काफी प्रगति हो चुकी है। आपको बता दें कि इसके पहले रविवार को अमरीकी राष्ट्रपति ने ऐलान किया था कि वे ह्यूस्टन में पीएम मोदी के साथ 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम 22 सिंतबर को होने वाला है और यह पहला मौका बार है जब कोई भी अमरीकी राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के इस तरह के कार्यक्रम में शिरकत करेगा जिसे कोई भारतीय प्रधानमंत्री संबोधित करने वाले हैं।

भारत-अमरीका के रिश्ते मजबूत

ट्रंप के कार्यक्रम में आने के ऐलान के बाद मोदी ने भी ट्वीट में पुष्टि की कि राष्ट्रपति ट्रंप ह्यूस्टन में उनके साथ रहेंगे। साफतौर पर ट्रंप की यह पहल भारत-अमरीका के रिश्ते की मजबूती दिखाता है। कार्यक्रम में जहां भारतीय समुदाय ट्रंप का शानदार स्वागत करेगा। तो वहीं इससे पहले ही वहां के हाईवे पर पीएम मोदी के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम के लिए अब तक 50 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बता दें कि कार्यक्रम के बाद 23 से 27 सितंबर तक नरेंद्र मोदी यूएन महासभा में हिस्सा लेंगे।

Updated on:
17 Sep 2019, 9:04 AM IST
Published on: