विश्‍व की अन्‍य खबरें

इंग्लैंड में 370 हटाने के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, भारत विरोधी प्रचार के खिलाफ किया प्रदर्शन

इंग्लैंड में इंडो-यूरोपियन कश्मीर फोरम और हिंदू काउंसिल यूके ने बर्मिंघम के विक्टोरिया स्क्वायर में किया प्रदर्शन भारत को लेकर वैश्विकमंच पर प्रोपैगैंड़ा फैलाने के खिलाफ भी लोगों ने किया प्रदर्शन

2 min read
Sep 14, 2019

बर्मिंघम। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ वैश्विक मंचों पर लगातार प्रोपैगैंडा फैला रहा है, लेकिन इंग्लैंड से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे पाकिस्तान के कान खड़े हो गए हैं।

दरअसल, इंग्लैंड में इंडो-यूरोपियन कश्मीर फोरम और हिंदू काउंसिल यूके ने बर्मिंघम के विक्टोरिया स्क्वायर में अनुच्छेद 370 और 35A को हटाने का समर्थन किया है। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत विरोधी प्रचार किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है।

लोगों ने सड़कों पर उतर कर भारत सरकार के फैसले पर अपना समर्थन जताया है। भारत माता की जय के नारे लगाए और पाकिस्तान का आईना दिखाने की कोशिश की।

कश्मीर मुद्दे पर दुनिया से पाकिस्तान को मिली करारी मात

बता दें कि इससे पहले भी अनुच्छेद 370 हटने का समर्थन कई देश कर चुके हैं, जिसमें कई मुस्लिम देश भी शामिल हैं। तमाम देशों ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना भारत का आंतरिक मामला बताया है। हालांकि पाकिस्तान इसे मानने को तैयार नहीं है और लगातार अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दे को उठाने की कोशिश करता रहता है।

दुनिया के तमाम वैश्विक मंचों से पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है, इसके बावजूद भी भारत के खिलाफ प्रोपैगैंडा कर रहा है।

इन सबके बीच कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में चर्चा के दौरान बाहर सड़कों पर बलूचिस्तान और पीओके के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर इमरान सरकार की पोल खोल कर रख दी।

प्रदर्शनकारियों ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से बताया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध में हत्या की घटनाएं लगतार बढ़ रही हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
15 Sept 2019 08:35 am
Published on:
14 Sept 2019 10:50 pm
Also Read
View All