विश्‍व की अन्‍य खबरें

शादी के बारे में सोचना भी पड़ सकता है भारी, मिलती है ये सज़ा

यदि कोई व्यक्ति अपनी पहली बीवी से प्यार के चलते ऐसा करना न चाहें तो उसे उम्रकैद तक हो सकती है।

2 min read
Jan 07, 2018

नई दिल्ली। हम जानते है भारत में ऐसा अधिकतर माना जाता है कि एक बीवी के होते हुए आप दूसरी शादी नहीं कर सकते या फिर ऐसा करना कानूनन जुर्म माना जाता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा स्थान भी है जहां पर किसी मर्द का केवल एक शादी करना कानून की नज़र में अपराध है। सुनकर हैरान कर देने वाली ये बात बिल्कूल सौ प्रतिशत सच है। यहां ककिसा पुरूष को एक से ज्य़ादा शादी करनी ही पड़ती है और अगर ऐसा वो न करे तो उसे जूल तक जाना पड़ सकता है। चलिए इस बारे में हम आपको पूरी बात बताते हैं।

ये नियम है अफ्रीका में स्थित इरीट्रिया का जहां पर मर्दो को दो शादी करना पड़ता है चाहे वो ऐसा करना पसंद करे या न करें। इस देश में शादी को लेकर काफी कड़े कानून बनाए गए है। यदि कोई व्यक्ति अपनी पहली बीवी से प्यार के चलते ऐसा करना न चाहें तो उसे उम्रकैद तक हो सकती है। जेल की हना न खाना पड़े इसलिए लोग मजबूरन ऐसा करने को तैयार हो जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यदि व्यक्ति की पहली पत्नी उसकी दूसरी शादी को लेकर आपत्ति जताएं तो ऐसी स्थिति में दोनों को ही जेल में जाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

कोटा में प्रदूषण व सर्द मौसम से पनप रहे और सम्पर्क में आने से फैल रहे ये रोग, जानिए बचने की साव‍धानियां

इस कानून को लेकर इरीट्रिया सरकार का ये कहना है कि इस देश में लगभग हमेशा गृह यूद्ध होता ही रहता है और इस दौरान महिलाओं का अकेले रहना सुरक्षा की दृष्टि से बिल्कूल भी ठीक नहीं है और यहीं वजह हैकि पुरूषों को महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो शादियां करनी पड़ती है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस देश में महिलाओं की तुलना में पुरूषों की संख्या घटती ही जा रही है। महिलाओं की संख्या ज्य़ादा होने के कारण सरकार ने दो महिलाओं को एक ही मर्द से विवाह करने की अनुमति दे दी। अब अगर फरमान सरकार की तरफ से हो तो ऐसे में हर व्यक्ति ऐसा करने को आसानी से तैयार हो जाता है।

ये भी पढ़ें

मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में Wild Pig का हुआ शिकार, सरिये से वार कर की हड्डियां चूर-चूर
Published on:
07 Jan 2018 04:28 pm
Also Read
View All