विश्‍व की अन्‍य खबरें

America: नेवल बेस सैन डिएगो पर तैनात जहाज में लगी आग, 21 लोग घायल

Highlights आग से झुलसे 17 नौसैनिकों (Navy Officers) और चार आम नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय पोत (Navy Ship) में करीब 160 लोग सवार थे, जहाज पर सभी के साथ संपर्क की कोशिश हो रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2020, 10:50 AM IST
US Navy Ship In San Diego fired
सैन डिएगो में नौसैन्य अड्डे पर एक पोत में विस्फोट बाद लगी आग।

वाशिंगटन। अमरीका (America) के सैन डिएगो (San Diego) में नौसैन्य अड्डे पर एक पोत में विस्फोट और आग लगने से 21 लोग घायल हो गए। अमरीका पैसिफिक फ्लीट’ में ‘नेवल सरफेस फोर्स’ के प्रवक्ता माइक रैने के अनुसार ‘यूएसएस बोनहोम्मे रिचर्ड’ में रविवार सुबह नौ बजे से कुछ देर पहले आग लगी।

रैने ने में बताया कि आग से झुलसे 17 नौसैनिकों और चार आम नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। पोत में विस्फोट होने और आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। रैने ने बताया कि हादसे के समय पोत में करीब 160 लोग सवार थे।

नौसेना (American Navy) ने रविवार को अपना बयान जारी कर कहा कि एक स्थानीय अस्पताल में 17 सैनिकों और चार नागरिकों का इलाज जारी है। वे सभी खतरे के बाहर हैं। जहाज पर सभी के साथ संपर्क की कोशिश हो रही है। अग्निशमन दल आग बुझाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

इससे पहले नौसेना की रिपोर्ट के अनुसार मामूली रूप से घायल 18 सैनिकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा जा चुका है। आग रविवार को स्थानीय समयानुसार करीब 8:30 पर लगी। नौसेना के अनुसार सैन डिएगो बेस पर तैनात दो अन्य जहाज मिसाइल विध्वंसक यूएसएस फिट्जगेराल्ड और यूएसएस रसेल को आग से दूर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि नियमित रखरखाव के दौरान जहाज में आग लग गई। जहाज पर चालक दल की संख्या करीब एक हजार है। नौसेना ने कहा कि रविवार को जहाज पर सवार सभी नाविकों को हटा दिया गया है। यूएसएस बोनहोमे पर आग के कारणों की जांच की जा
रही है।

Updated on:
13 Jul 2020, 10:50 AM IST
Published on: