विश्‍व की अन्‍य खबरें

प्रतिभा पाटिल को मेक्सिको का सर्वोच्च विदेशी नागरिक सम्मान, एस राधाकृष्णन के बाद अवार्ड पाने वाली दूसरी पूर्व राष्ट्रपति

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल मेक्सिको के विदेशी नागरिकों के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजी गईं पाटिल यह सम्मान पाने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बनीं प्रतिभा पाटिल से पहले एस राधाकृष्ण को मिला था यह सम्मान
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2019, 8:36 PM IST
Pratibha Patel recieves mexican award

नई दिल्ली। भारत के लिए अमरीका से एक अच्छी खबर आई है। देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को विदेशी नागरिकों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। भारत में मेक्सिको की राजदूत मेल्बा प्रिआ ने 'ऑर्डर ऑफ द एजटेक ईगल' ( Order of the Aztec Eagle ) नामक इस सम्मान को पूर्व राष्ट्रपति को प्रदान किया।

इससे पहले दिवंगत राष्ट्रपति एस राधाकृष्ण को मिला था यह सम्मान

इसी के साथ 85 वर्षीय प्रतिभा पाटिल ये सम्मान पाने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन चुकी हैं। बता दें कि पाटिल इस अवॉर्ड को पाने वाली भारत की दूसरी राष्ट्र प्रमुख हैं। उनसे पहले दिवंगत राष्ट्रपति एस राधाकृष्ण को यह सम्मान प्राप्त है। प्रतिभा पाटिल को पुणे के MCCIA भवन में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

क्यों दिया जाता है यह सम्मान

इस बारे में एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'यह पुरस्कार मेक्सिको या मानवता के लिए अच्छे कार्य, मेक्सिको और अन्य देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए दिये गए अहम योगदान के लिए दिया जाता है।' पूर्व राष्ट्रपति को इस सम्मान मिलने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बधाई दी।

क्या है इस अवार्ड की खासियत

इस अवार्ड के प्रतीक का मेक्सिको के लिए खास मायने है। दरअसल, शाही बाज (Eagle) मेक्सिको का राष्ट्रीय पशु है, मेक्सिकन ध्वज पर इसकी तस्वीर अंकित है। प्रवक्ता ने इस बारे में अधिक जानकारी जेचे हुए बताया कि, 'यह एक उनके एजटेक (Aztec) अतीत को आधुनिक राष्ट्र के साथ जोड़ने वाला जरूरी प्रतीक है। यह अवार्ड सोने और फिरोजा का है जो मेक्सिकन लोगों के सम्मान और प्रशंसा को जाहिर करने के लिए दिया जाता है।' गौरतलब है कि 1993 में मेक्सिको के राष्ट्रपति एबेलार्डो एल रोड्रिग्ज ने इस सम्मान की शुरुआत की थी। उस वक्त से लेकर अबतक राज्य के प्रमुखों, राजदूतों और महत्वपूर्ण व्यक्तियों को इससे सम्मानित किया जाता है।

हाल ही में कई भारतीय दिग्गज को मिले हैं विदेशी सम्मान। इन पर एक नजर-

Updated on:
1 Jun 2019, 8:36 PM IST
Published on: