विश्‍व की अन्‍य खबरें

नॉर्थ कैलिफॉर्निया में पर्व बना रहे लोगों पर अचानक चलीं गोलियां, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

हैलोवीन का पर्व मना रहे लोगों पर चलाईं गोलियां इस मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है

less than 1 minute read

ओरिंडा। नॉर्थ कैलिफॉर्निया में शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। हैलोवीन का पर्व मना रहे लोगों पर अचानक यह गोलीबारी हुई। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी कोन्ट्रा कोस्टा काउंटी शेरिफ ऑफिस ने ट्वीट कर दी।

ट्वीट में ऑफिस की ओर से जानकारी दी गई है कि इस मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है। इस मामले में पता लगाया जा रहा है कि यह कोई आतंकी घटना तो नहीं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस विभाग ने कोई और जानकारी नहीं दी। स्थानीय मीडिया केजीओ-टीवी ने घटनास्थल से कई वीडियो पोस्ट किए जिनमें घायलों को एंबुलेंस में ले जाते हुए दिखाया गया है।

वीडियो में पुलिस भी घायलों को ले जाते दिखी। पुलिस कार्यालय के एक सूत्र के अनुसार जन सूचना अधिकारी घटना के बारे में सुबह के बाद जानकारी देंगे। हालांकि उन्होंने इसका समय नहीं बताया गया।

Updated on:
02 Nov 2019 08:49 am
Published on:
02 Nov 2019 08:06 am
Also Read
View All