विश्‍व की अन्‍य खबरें

इलाज के बाद डॉ. ने थमाया 8 करोड़ का बिल, Coronavirus मरीज बोला- जिंदा बचने का अफसोस रहेगा

Highlights-इस वायरस से दुनियाभर में अब तक करीब 4.35 लाख लोगों की मौत हो चुकी है-कोरोना वायरस महामारी से अमरीका (Coronavirus in America) सबसे अधिक प्रभावित है-अमरीका में इसके मरीजों (Coronavirus Treatment) की संख्या 21 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि 1.17 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं  
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2020, 2:18 PM IST
इलाज के बाद डॉ. ने थमाया 8 करोड़ का बिल, Coronavirus मरीज बोला- जिंदा बचने का अफसोस रहेगा
इलाज के बाद डॉ. ने थमाया 8 करोड़ का बिल, Coronavirus मरीज बोला- जिंदा बचने का अफसोस रहेगा


नई दिल्ली. पूरी दुनिया कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में हैं। इससे संक्रमित लोगों की संख्या दुनिया भर में बढ़कर 80 लाख हो गई है। इस वायरस से दुनियाभर में अब तक करीब 4.35 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस महामारी से अमरीका (Coronavirus in America) सबसे अधिक प्रभावित है। अमरीका में इसके मरीजों (Coronavirus Treatment) की संख्या 21 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि 1.17 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इस बीच अमरीका के सिएटल शहर से एक चौंका देने वाली खबर आई है, जहां 62 दिन अस्पताल में भर्ती रहे 70 वर्षीय मरीज को अस्पताल ने भारी भरकम 11 लाख डॉलर भारत के मुताबिक 8.14 करोड़ से ज्यादा रुपए का बिल थमा दिया। ये रकम काफी हैरान कर देने वाली थी।

'जिंदा बचने का रहेगा अफसोस'

वहीं इसपर जब मरीज माइकल फ्लोर को पता चलता तो उसने मजाकिया लहजे में कहा, "मुझे जिंदा बचने का हमेशा अफसोस रहेगा। अस्पताल का बिल देखकर लगभग दूसरी बार मेरा हार्ट फेल हो चला था। मैं अपने आप से पूछता हूं कि मैं ही क्यों? मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ? इस अविश्वसनीय खर्चे को देखकर निश्चित रूप से मुझे अपराधबोध हो रहा है।"

मरीज की हालत थी बेहद खराब

एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मरीज माइकल को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चार मार्च को स्वीडिश मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत काफी खराब थी, डॉक्टरों को भी यकीन नहीं था कि वो इतनी जल्दी ठीक भी हो सकेगा। सबने माइकल को दोबारा देख पाने की उम्मीद खो दी थी।

मिरेकल चाइल्ड कहकर बुलाते थे डॉक्टर

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर माइकल को ‘मिरेकल चाइल्ड’ यानी चमत्कारिक बच्चा कहकर बुलाते थे, क्योंकि कई अंगों के काम बंद कर देने के बावजूद उन्होंने कोरोना को हराकर एक लंबी जीत हासिल की। डॉक्टर बताते हैं कि एक समय में माइकल की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उनके पत्नी और बच्चों को अंतिम समय में उनसे मिलने के लिए बुला लिया गया था।

अमरीका सरकार देगी आधी रकम

बताया जा रहा है कि अमेरिका की राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम का लाभार्थी होने के कारण माइकल को बिल का ज्यादातर हिस्से नहीं चुकाना होगा। आधे से ज्यादा रकम सरकार भरेगी।

Published on: