विश्‍व की अन्‍य खबरें

IMF ने चीन और अमरीका को दी नसीहत, एक दूसरे से लड़ने के बजाय अर्थव्यवस्था को मजूबती दें

Highlights IMF ने अमरीका और चीन को ट्रेड वॉर में न पड़ने की सलाह दी है। कोविड-19 की महामारी से अर्थव्यवस्था को बचाने की मुहिम कमजोर होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2020, 9:51 AM IST
Kristalina Georgieva
आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टीना जॉर्जिवा।

वाशिंगटन। कोरोना वायरस महामारी को लेकर चीन और अमरीका के बीच वाक युद्ध जारी है। अमरीका लगातार चीन पर महामारी फैलाने का आरोप लगा रहा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर चीन (China) और अमरीका (US) इस तरह से आपस में उलझते रहे तो दुनिया को काफी नुकसान होगा। IMF ने अमरीका और चीन को ट्रेड वॉर (Trade war) में न पड़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 (Coronavirus) की महामारी से अर्थव्यवस्था को बचाने की मुहिम कमजोर होगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टीना जॉर्जिवा (Kristalina Georgieva) यूरोपियन यूनिवर्सिटी की एक ऑनलाइन प्रोग्राम में कहा कि साल 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीन फीसदी की कमी आने का अनुमान था लेकिन कई देशों के आर्थिक आंकड़े इससे भी कम आ रहे हैं। क्रिस्टीना जॉर्जिवा के अनुसार कोई त्वरित मेडिकल इलाज न होने से अर्थव्यवस्थाओं को इससे निपटने में मुश्किल हो रही है।

पत्रकारों के लिए नए वीजा नियम

अमरीका ने चीन से आने वाले पत्रकारों के लिए शुक्रवार को नए वीजा नियम जारी किए। अमरीका का कहना है कि चीन जाने वाले अमरीकी पत्रकारों के साथ हो रहे खराब बर्ताव के जवाब में ये कदम उठाया गया। हाल ही में ट्रंप ने मार्च में चीन ने कुछ अमरीकी पत्रकारों को देश छोड़ने के लिए कहा था। ये पत्रकार अमरीकी अखबारों में काम कर रहे थे। शुक्रवार को नए नियम जारी करते हुए अमरीका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट का कहना है कि चीन में स्वतंत्र पत्रकारिता का दमन किया जा रहा है। नए नियम के तहत चीन से आने वाले पत्रकारों को 90 दिन ही रुकने की इजाजत होगी। हालांकि वीजा की अवधि बढ़ाने का विकल्प दिया गया है।

Updated on:
10 May 2020, 9:51 AM IST
Published on: