विश्‍व की अन्‍य खबरें

भारत दुनिया का दूसरा देश जहां सबसे तेजी से बनेंगे नए अरबपति

पांच सालों में न्यू इंडिया बिलेनियर क्लब में भी 43 फीसदी की तेजी नजर आएगीअभी देश में सिर्फ 113, 2025 तक होंगे 162 बिलेनियरअरबपतियों को मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु शहर है पसंदीदानाइट फ्रेंक की द वैल्थ रिपोर्ट 2021 में खुलासा

2 min read
Feb 26, 2021

नई दिल्ली.महामारी के बाद आर्थिक गतिविधियां तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। इससे उम्मीद है कि भारत अगले पांच सालों पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले क्लब में शामिल हो सकता है। दुनिया में 2025 तक तीन करोड़ डॉलर (2.18 अरब) या उससे अधिक संपत्ति वाले अति धनाड्यों की संख्या 27 फीसदी तो भारत में 63 फीसदी बढ़कर 11,198 होने की उम्मीद है। इंडोनेशिया के बाद भारत दुनिया में तेजी से बढऩे देश होगा। यह खुलासा प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म नाइट फै्रंक वैल्थ रिपोर्ट 2021 में हुआ है।

देश में 6,884 रईस
दुनिया भर में ऐसे रईसों की संख्या 27 फीसदी बढ़कर 663,483 होने की उम्मीद है। अभी दुनिया में 521,653 रईस हैं। भारत में 6,884 रईस हैं। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा 67 फीसदी इंडोनेशिया में रईस होंगे।
रईसों को ये शहर पसंद
रईसों को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू शहर में रहना पसंद है। चुनिंदा देशों और क्षेत्रों में सर्वाधिक अमीर एक फीसदी वाले लोगों के क्लब में शामिल होने की जरूरतों का अध्ययन किया गया।
क्या है 1 फीसदी क्लब
इस क्लब में शामिल होने के लिए जरूरी नेट वेल्थ की थ्रेशहोल्ड देशों में अलग है। सबसे अधिक अति धनवानों के निवास स्थल मोनैको में जहां शीर्ष एक फीसदी क्लब में जगह बनाने के लिए 79 लाख डॉलर की संपत्ति तो स्विट्जरलैंड में 51 लाख डॉलर और अमरीका में 44 लाख डॉलर है।

भारत में 60 हजार डॉलर
शीर्ष एक फीसदी धनवानों के क्लब में शामिल होने के लिए एशियाई क्षेत्रों में सिंगापुर में सबसे अधिक रकम 29 लाख डॉलर होनी चाहिए। वहीं भारत में 60,000 डॉलर होनी चाहिए। 2025 तक भारत की यह थ्रेसहोल्ड लिमिट दोगुनी हो सकती है।
चीन में 39 फीसदी तेजी से बनेंगे रईस
चीन में अति धनाड्यों की संख्या 39 फीसदी बढऩे की उम्मीद है। 2025 तक एशिया में दुनिया के अति धनवानों की संख्या के मुकाबले 24 फीसदी चीन में होंगे।

Published on:
26 Feb 2021 10:51 pm
Also Read
View All