
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के नए फोर्स कमांडर के रूप में एक भारतीय सेना अधिकारी को नियुक्त किया है। 57 वर्षीय लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनैकर 26 मई को अपना कार्यभार पूरा करने वाले रवांडा के लेफ्टिनेंट जनरल फ्रैंक कामांजी की जगह लेंगे। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि भारतीय सेना अधिकारी का 34 वर्षों में भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एक लंबा और विशिष्ट कैरियर रहा है।
विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया
तिनैकर ने 1983 में भारतीय सैन्य अकादमी से स्नातक किया और वर्तमान में जुलाई 2018 से इन्फैंट्री स्कूल के कमांडेंट के रूप में सेवारत हैं। उन्होंने पहले 2017 से 2018 तक सेना मुख्यालय में अतिरिक्त सैन्य महानिदेशक के रूप में कार्य किया। 2012 से 2017 तक,उन्होंने एक डिवीजन, एक भर्ती प्रशिक्षण केंद्र और एक ब्रिगेड की कमान संभाली। तिनैकर को विशिष्ट सेवा के लिए सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। 1996 से 1997 तक, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र अंगोला सत्यापन मिशन और 2008 से 2009 तक, संयुक्त राष्ट्र मिशन में सूडान में सेवा दी। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में मास्टर ऑफ फिलॉसफी (एम.फिल) किया है। संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भारतीय सेना चौथा सबसे बड़ा योगदान करती है। वर्तमान में 6,400 से अधिक सैन्य और पुलिस कर्मियों को संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान अबेई, साइप्रस, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, हैती, लेबनान, मध्य पूर्व, दक्षिण सूडान में योगदान दिया है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..