विश्‍व की अन्‍य खबरें

विमान में भारतीय ने फ्लाइट अटेंडेंट से की छेड़खानी, तीन सप्ताह की कैद

यात्रा के दौरान जयंत ने उससे अपना फोन अपना नंबर मांगा, प्राइवेट पार्ट को लगाया हाथ

less than 1 minute read
hostess
भारतीय ने फ्लाइट में अटेंडेंट से की छेड़खानी, तीन सप्ताह की कैद

सिंगापुर। विमान से यात्रा के दौरान एक भारतीय का फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यात्रा के दौरान वह उसे परेशान करने लगा और उससे फोन नंबर मांगने लगा। नंबर न देने पर वह उसके पीछे पड़ गया। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति को फ्लाइट में छेड़खानी के आरोप में तीन सप्ताह की कारावास की सजा सुनाई है। परांजपे निरंजन जयंत ने अगस्त में 25 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़खानी करने का अपराध कबूल किया। सिडनी से सिंगापुर के लिए आठ घंटे की उड़ान के दौरान जयंत ने फ्लाइट अटेंडेंट का फोन नंबर मांगने के लिये कई बार संपर्क किया, लेकिन उसने अनदेखी की।

प्राइवेट पार्ट पर भी हाथ फेरा

बात यहीं नहीं रुकी जयंत ने अटेंडेंट के प्राइवेट पार्ट पर भी हाथ फेरा। रिपोर्ट में उप लोक अभियोजक जेम्स च्यू के हवाले से बताया गया है कि अटेंडेंट उससे दूर चली गई और उसने अपनी सीट पर वापस लौटने को कहा। इस पर जयंत उसे बहुत खूबसूरत कहकर चला गया। लैंडिंग से तकरीबन एक घंटे पहले उसने महिला से दोबारा संपर्क किया और उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद महिला ने तत्काल अपने सुपरवाइजर को जानकारी दी।

पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई

बाद में चांगी हवाई अड्डा टर्मिनल दो पर स्थित पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई। जयंत का किसी वकील ने प्रतिनिधित्व नहीं किया। उसने जिला न्यायाधीश से कहा कि उसने जब अपराध किया तब वह नशे में था। उसने कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है और उसने सजा सुनाए जाने में नरमी बरते जाने की गुहार लगाई। छेड़खानी के लिए उसे दो साल तक की कैद और जुर्माना या बेंत से पिटाई की सजा हो सकती थी।

Published on:
23 Nov 2018 10:30 am