
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में सोमवार को हुए विमान हादसे में 188 लोगों की मौत हो गई। यह इस साल हुआ एक बड़ा विमान हादसा था। विश्व सुरक्षा नेटवर्क के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कई बड़ी विमान दुर्घटनाएं हुईं। आंकड़ों के अनुसार 2017 वाणिज्यिक एयरलाइंस के इतिहास में सबसे सुरक्षित वर्ष था। 2017 में यात्री विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई घटना नहीं हुई जबकि 2018 कई विमान हादसों का गवाह बना है।
आपको बता दें कि टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद 188 यात्रियों के साथ लॉयन एयर का विमान सोमवार को समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान जकार्ता से सुमात्रा द्वीप पर पंगकल पिनांग शहर की उड़ान पर था। क्रैश साइट के करीब उड़ रहे एक टगबोट ने इस जेट बोइंग 737 को गिरते हुए देखने का दावा किया है।
2018 में हुए बड़े हादसे
2018 के मुकाबले 2017 वाणिज्यिक एयरलाइंस के इतिहास में सबसे सुरक्षित वर्ष था, जबकि 2018 में हुए विमान हादसों में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है। आइए, एक नजर डालते हैं कि 2018 में सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाएं कौन सी हैं।
18 मई, 2018: इस साल की पहली बड़ी विमान दुर्घटना क्यूबा में हुई। 1989 के बाद क्यूबा की सबसे घातक इस विमान दुर्घटना में हवाना से टेक ऑफ के तुरंत बाद एक यात्री जेट में आग लग गई। जिसमें ऑन बोर्ड 113 यात्रियों में से 110 की मौत हो गई।
11 अप्रैल, 2018: ब्यूफोलिक सैन्य आधार के पास एक मैदान में उतरने के तुरंत बाद एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 257 लोगों की मौत हो गई। यह अल्जीरिया के इतिहास की सबसे बड़ी विमान दुर्घटना थी।
13 मार्च, 2018: बांग्लादेश से यूएस जा रहे विमान के क्रैश होने से कम से 49 लोग मारे गए और 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह विमान काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान पर चालक दल के चार सदस्यों सहित 71 लोग सवार थे।
11 फरवरी, 2018: एक रूसी यात्री विमान 71 यात्रियों के साथ उड़ान भरने के तत्काल बाद मास्को के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 71 यात्री मारे गए।